scriptसपा सांसद डॉ एसटी हसन ने फिर दिया विवादित बयान, भाजपा सरकार को लेकर कहा…. | Sapa mp dr s t hasan statement on azam khan issue | Patrika News

सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने फिर दिया विवादित बयान, भाजपा सरकार को लेकर कहा….

locationमुरादाबादPublished: Oct 01, 2019 03:38:53 pm

Submitted by:

jai prakash

Highlights

अखिलेश यादव के आह्वान पर था धरना प्रदर्शन
आजम को जानबूझकर प्रदर्शन करने का आरोप
पहले भी दे चुके हैं बयान

st_hasan.jpg

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आह्वान पर आज सपा कार्यकर्ताओं ने आजम खान (Azam Khan) पर दर्ज मुकदमों के विरोध में सभी तहसीलों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। मुरादाबाद सदर तहसील पर सपा सांसद डॉ एसटी हसन धरने को संबोधित करते हुए, एक बार फिर बहक गए और बोले कि आजम खान पर इतने मुकदमे जानबूझकर दर्ज किए जा रहे हैं। क्यूंकि वो हिन्दुस्तान के मुसलमानों की आवाज हैं। ये दिखाने के लिए है आम मुसलमानों को कि देखिये आपके साथ क्या हो सकता है। अगर जब सांसद आजम खान के खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।

अब गाड़ी का यह नंबर लेने के लिए एडवांस में देने होंगे 1 लाख रुपये

सदर तहसील पर किया प्रदर्शन

शहर के सदर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने आजम (Azam Khan) पर दर्ज मुकदमों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सांसद एसटी हसन ने कहा कि आजम पर इतने मुकदमे उन्हें परेशान करने के लिए लिखे गए हैं। 70 साल के इतिहास में इतने मुकदमे किसी आदमी पर दर्ज नहीं हुए। ये सरकार बताना चाहती है कि देश के मुसलमानों (Muslims) को डरकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि आजम खान देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी के नेता हैं, इसलिए उनके साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है।

VIDEO: बीजेपी विधायक और मंत्री कपिल देव अग्रवाल का विवादित बयान

लगाए गए गंभीर आरोप

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को भेजा। वहीँ प्रदेश व् केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो