मुरादाबाद: योगी सरकार भले ही प्राइवेट स्कूलों पर लगाम कसने की बात कर रही हो ,लेकिन प्राइवेट स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। जी हां शहर के गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर पब्लिक स्कूल में आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब एक दर्जन बच्चों को फीस न जमा होने पर उन्हें न सिर्फ परीक्षा नहीं देने दी गयी थी और एक कमरे में बंद कर दिया गया। जिसकी सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने खासा हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह अभिभावकों को शांत किया।