scriptसपा-बसपा में गठबंधन होते ही इस शहर में वो हो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ | Sp bsp worker celebration after pre poll alliance | Patrika News

सपा-बसपा में गठबंधन होते ही इस शहर में वो हो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ

locationमुरादाबादPublished: Jan 12, 2019 06:29:14 pm

Submitted by:

jai prakash

दोनों दल साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

moradabad

सपा-बसपा में गठबंधन होते ही इस शहर में वो हो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ

मुरादाबाद: 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले जिसकी अटकलें लग रहीं थी आखिर आज वो घड़ी आ ही गयी। जी हां सपा बसपा की साझा प्रेस कांफ्रेंस में एलान कर दिया गया कि दोनों दल साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जिसका असर अब शहरों में भी देखने को मिल रहा है। शहर में सपा-बसपा नेताओं ने एक साथ आंबेडकर पार्क में इस गठबंधन का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई और दोनों ओर के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के नेताओं के जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

Big Breaking- सपा-बसपा गठबंधन ने ये दो सीटें छोड़ी कांग्रेस के लिए तो इमरान मसूद ने दिया बड़ा बयान

मिलकर लड़ेंगे

सपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल और बसपा मंडल कोआर्डिनेटर रणविजय सिंह ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय नेताओं ने जो भी फैसला लिया है। उसे स्थानीय स्तर पर सभी कार्यकर्ता पूरे मनोबल से लड़ायेंगे। भाजपा और उन जैसी ताकतों को गठबंधन से जबाब दिया जाएगा।

सपा-बसपा के गठबंधन पर बोले कांग्रेस के पूर्व विधायक- दोनों दलों से घबराने की नहीं है जरूरत, देखें वीडियो

 

भाजपा नेता चुप

यहां बता दें कि लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने साझा प्रेस कांफ्रेसं कर अपने कार्यकर्ताओं को भी एक दूसरे का सम्मान करने की नसीहत दी थी। जिसकी शुरुआत अब निचले स्तर पर होती दिख रही है। वहीँ इस गठबंधन के बाद अब भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो