scriptअरुण जेटली के निधन के बाद सपा नेता का विवादित पोस्ट वायरल, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | SP leader disputed post viral after Arun Jaitley's death | Patrika News

अरुण जेटली के निधन के बाद सपा नेता का विवादित पोस्ट वायरल, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

locationमुरादाबादPublished: Aug 24, 2019 04:17:04 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

अरुण जेटली के निधन के बाद सपा नेता का पोस्ट
सपा नेता का विवादित पोस्ट वायरल
सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

 

ecujjw2vuayhg4.jpeg
मुरादाबाद। देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दोपहर में निधन हो गया। जहां देश में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के तमाम नेता अरूण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से हड़कंप मच गया। दरअसल फेसबुक पर सपा नेता सैयद मसूदुल हसन मुरादाबादी ने उसने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रामक खबरें पोस्ट की है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
screenshot_from_2019-08-24_16-01-16.jpeg
दरअसल सैयद मसूदुल हसन मुरादाबादी समाजवादी पार्टी युवजन सभा में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपनी पोस्ट में लिखा है कि “भारतीय अर्थव्यवस्था में आई मंदी और बेरोज़गारी के संकट पर से ध्यान हटाने के लिए, “अरुण जेटली” जी का वैन्टिलेटर किया गया बंद।” वहीं इस पोस्ट के बाद हड़ंकप मचा हुआ। सोशल मीडिया पर सैयद मसूदुल हसन मुरादाबादी के खिलाफ कंप्लेन की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो