scriptStudents got excited watching the live launching of Aditya L-1 | Aditya L1 Launch: आदित्य एल-1 की लाइव लॉन्चिंग देख स्टूडेंट्स हुए एक्साइटेड | Patrika News

Aditya L1 Launch: आदित्य एल-1 की लाइव लॉन्चिंग देख स्टूडेंट्स हुए एक्साइटेड

locationमुरादाबादPublished: Sep 02, 2023 01:48:52 pm

Submitted by:

Mohd Danish

ISRO Aditya L1 Mission Launch Live Updates: चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब देश के साथ-साथ पूरे विश्व की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हैं। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से आदित्य-L1 मिशन को आज 11.50 बजे लॉन्च कर दिया गया है।

इसरो का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 (Aditya L-1) श्रीहरिकोटा से किया गया लॉन्च
इसरो का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 (Aditya L-1) श्रीहरिकोटा से किया गया लॉन्च
Aditya L1 Mission Launch: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में आदित्य एल-1 मिशन का सीधा प्रसारण जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में इसरो के यूट्यूब चैनल के माध्यम से स्टूडेंट्स को दिखाया गया। स्टूडेंट्स ने उत्साह पूर्वक आदित्य मिशन को देखा और रॉकेट के विभिन्न चरणों में उत्पन्न प्रणोद के बारे में इसरो द्वारा दी जा रही जानकारी को समझा। कुछ स्टूडेंट्स ने उत्साहित होकर इसरो में कार्य करने की इच्छा और अंतरिक्ष विज्ञान में शोध करने की जिज्ञासा जाहिर की।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.