scriptबड़ी खबर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर किया बड़ा ऐलान | Swatantra dev singh statement on ram temple in ayodhya | Patrika News

बड़ी खबर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर किया बड़ा ऐलान

locationमुरादाबादPublished: Sep 02, 2019 08:39:40 am

Submitted by:

jai prakash

मुख्य बातें

पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
बोले जम्मू-कश्मीर में 370 की तरह ही बन जाएगा राम मंदिर
कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया

406626-swatantra-dev-singh.jpg

मुरादाबाद: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुरादाबाद पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने राम मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उनके मुताबिक जैसे सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर फैसला लिया है। उसी तरह राम मंदिर भी बन जाएगा। वहीँ उन्हों आजमा खान पर कार्यवाही को लेकर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। इससे पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जनिए साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल

मंदिर बनने की बात कही

जिला पंचायत सभागार में स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म करके श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया है। इसके साथ ही देश से दो विधान, दो निशान खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कार्यकर्ता विश्वास रखें जैसे 370 को हटाया है वैसे ही एक दिन अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भी बनेगा।

बड़ी खबर: रामपुर उपचुनाव से पहले आजम खान की विधानसभा में मतदाता सूची में मिले डुप्लीकेट नाम, डीएम ने दिए ये निर्देश

रामपुर पर भी चर्चा

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता शिखर तक पहुंच सकता है। जबकि अन्य पार्टियों में सिवाय वंशवाद के कुछ नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पॉलिथीन पर रोक के अभियान को आगे बढाने का आह्वान भी कार्यकर्ताओं से किया। इसके अलावा स्थानीय नेताओं से रामपुर उपचुनाव पर भी चर्चा की।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो