राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम बोले- पीएम मोदी इकोनॉमी का पूरी दुनिया में बज रहा है डंका
मुरादाबादPublished: Oct 12, 2023 08:56:12 am
Moradabad: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा है कि भारत में कुछ समय के लिए महंगाई दर बढ़ी थी। लेकिन महंगाई दर फिर नियंत्रण में आ गई है।
Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम बुधवार को मुरादाबाद में थे। उन्होंने यहां कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बुलेट ट्रेन की रफ्तार से चल रही है। मोदी इकोनामिक की पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। जफर इस्लाम ने कहा कि माना की अंधेरा बहुत घना है। लेकिन किसने कहा कि दीया जलाना मना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था फ्रैजाइल इकोनॉमी कहा जाता था।