scriptSuperman बनी यूपी पुलिस,इस काम को जानकर आप भी करेंगे सलाम | up 100 team saved women and her child | Patrika News

Superman बनी यूपी पुलिस,इस काम को जानकर आप भी करेंगे सलाम

locationमुरादाबादPublished: May 30, 2018 03:35:12 pm

Submitted by:

jai prakash

महिला प्रसव पीड़ा हो रही थी। पुलिस कर्मियों ने दो महिलाओं को रोककर कर महिला का प्रसव कराया और उसके बाद दोनों को सकुशल जिला महिला अस्पताल पहुंचाया।

moradabad

Superman बनी यूपी पुलिस,इस काम को जानकर आप भी करेंगे सलाम

मुरादाबाद:उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए गठित यूपी 100 अब अपराधियों पर कार्यवाही के साथ साथ इंसानियत के लिए नयी इबारत भी लिख रही है। जी हां कुछ ऐसी ही घटना शहर में देर रात हुई जब मुरादाबाद में पीआरवी 0236 को लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक महिला डबल फाटक पुल के नीचे अपने बच्चे को मारने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलने के साथ ही पीआरवी टीम महज पांच मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंच गयी। जहां एक महिला प्रसव पीड़ा हो रही थी। पुलिस कर्मियों ने वहां से गुजर रहीं दो महिलाओं को रोककर कर महिला का प्रसव कराया और उसके बाद दोनों को सकुशल जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस के इस काम को जो भी सुन रहा है तारीफ कर रहा है।

मूलरूप से बाराबंकी जिले की रहने वाली सोफिया ने संभल जनपद के मनोज नामक शख्स से शादी की थी। कल रात उसे अचानक प्रसव पीड़ा का दर्द उठा तो वो अस्पताल के लिए घर से निकली। डबल फाटक के नीचे उसे पीड़ा तेज हो गई। इतने में किसी राहगीर ने यूपी 100 पर सूचना दी की महिला एक बच्चे को मार रही है। जिस पर पीआरवी 0236 को मौके पर भेजा गया। जिसमें कमांडर रामकुमार शर्मा,सब कमांडर विपिन कुमार और चालक लोकेश शर्मा तैनाते थे। इन लोगों ने मौके की स्थिति की भांप वहां से गुजर रहीं दो महिलाओं को रोका और महिला का प्रसव कराया। इसके बाद दोनों को महिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पीआरवी टीम ने दिया सूझबूझ का परिचय

स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर यूपी 100 सही समय पर नहीं पहुंचती तो महिला और उसके बच्चे को खतरा हो सकता था। वहीँ पुलिस के आलाधिकारियों ने भी पीआरवी टीम को सूझबूझ और मानवता का परिचय देने के लिए बधाई दी है।

पहले भी बचाई है जान

यहां बता दें कि अभी दो दिन पहले ही हजरत नगर गढ़ी में भी पीआरवी टीम ने आत्महत्या कर रही महिला को दरवाजा तोड़कर बचाया था। जबकि उससे पहले छजलैट थाना क्षेत्र में फांसी पर झूल रही गर्भवती महिला को बचाया था। अब इसके बाद कल रात पुलिस कर्मियों के इस नेक काम को लेकर हर को तारीफ़ कर रहा है।

 

ट्रेंडिंग वीडियो