scriptUp Weather Forecast मानसून की पहली बारिश में ही डूब गयी ये स्मार्ट सिटी | Up accuweather forecast of monsoon in moradabad | Patrika News

Up Weather Forecast मानसून की पहली बारिश में ही डूब गयी ये स्मार्ट सिटी

locationमुरादाबादPublished: Jul 06, 2019 01:49:48 pm

Submitted by:

jai prakash

-monsoon ने आज वेस्ट यूपी में कई जिलों को भिगोया।
-राहत की बारिश आफत की बारिश हो गयी है।
-आवासीय कालोनियों में घुटनों तक पानी भर गया।

moradabad

Up Weather Forecast मानसून की पहली बारिश में ही डूब गयी ये स्मार्ट सिटी

मुरादाबाद : जुलाई के पहले सप्ताह में monsoon ने आज वेस्ट यूपी में कई जिलों को भिगोया। जिससे बीते एक महीने से अधिक समय से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है। सुबह से ही काले बादल आये और जमकर बारिश हो रही है। मुरादाबाद में ये राहत की बारिश आफत की बारिश हो गयी है। जी हां नगर निगम के दावे की पोल आज हुई पहली बारिश ने खोल दी है। जिसमें पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया है। यही नहीं आवासीय कालोनियों में घुटनों तक पानी भर गया। सबसे ज्यादा बुराहाल एमडीए कालोनी में देखने को मिला यहां घरों में नालों का गन्दा पानी घुस गया। यही नहीं इस इलाके में बने रेस्टोरेंट में हालात ऐसे हो गए कि एक पल को लगा किसी नाव में लोग खा पी रहे हों, कांठ रोड स्थित स्कोलेर डैन कोचिंग में पानी भर गया, जिससे उसमें खड़ी छात्र छात्राओं की पचास से ज्यादा बाइक व् स्कूटी पूरी तरह डूब गयीं। शहर में हालात बिलकुल मुंबई जैसे हो गए।

यह भी पढ़ें:- सड़क हादसे में दादा-दादी और मासूम पोती की मौत, परिवार में मचा कोहराम, देखें वीडियो

दावे हुए फेल
बारिश से पहले ही नगर निगम द्वारा शहर के नालों की सफाई का दावा किया गया था। जिसमें करोड़ों का बजट भी खर्च हुआ। लेकिन आज हुई mansoon की पहली बारिश ने नगर निगम की पूरी पोल खोल दी। शहर का शायद ही ऐसा कोई इलाका हो जहां दो से तीन फीट का पानी न भरा हो। कांठ रोड की कालोनियों का तो हाल ये था कि शायद किसी टापू पर ये कालोनी बनाई हुई हो। मुख्य सड़कें पूरी तरह डूब चुकीं थी और पानी घरों दुकानों और रेस्टोरेंट में घुस चुका था। नालों की सफाई न होने से गंदा पानी घुसने से लोगों को और परेशानी हो गयी। लोग नगर निगम और स्थानीय पार्षद को कोसते नजर आये।

यह भी पढ़ें:- Video: बुलंदशहर में डॉक्‍टरों ने डीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्‍यमंत्री से की शिकायत

घरों में घुसा पानी
सोनकपुर स्टेडियम रोड पर रहने वाले डॉ एस के रस्तोगी के घर का ग्राउंड फ्लोर में पानी ही पानी नजर आ रहा था। उन्होंने इसके लिए सीधे मुरादाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। क्यूंकि पानी का सही निकास नहीं होने से हर साल लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसलिए इसका स्थानयी समाधान होना चाहिए। क्यूंकि अभी monsoon की शुरुआत है। आगे और बुरा हाल हो सकता है। इसी से सटी दीनदयाल नगर कालोनी का भी बुरा हाल था। बुधबाजार और पुराने शहर का इससे भी बुरा हाल।

यह भी पढ़ें:- मुसलमानों के धार्मिक व पारिवारिक मामलों में सरकार या संसद को दखल देने का अधिकार नहीं-सैय्यद अरशद मदनी

नगर निगम पर उठे सवाल
वहीँ नगर निगम अधिकारीयों ने कई जगह पम्प लगाकार पानी की निकासी की बात कही है। लेकिन जब महज monsoon की पहली बारिश में शहर का ये हाल हो गया तो आगे ऐसा न हो इसके लिए क्या इंतजाम हैं और नालों की सफाई के दावे पर चुप्पी साध गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो