scriptलोकसभा चुनावों से पहले यहां जुटे दो राज्यों के पुलिस अधिकारी, सियासी दलों में मच गया हडकंप,देखें वीडियो | Up and uttrakhand police officers meeting for loksabha election | Patrika News

लोकसभा चुनावों से पहले यहां जुटे दो राज्यों के पुलिस अधिकारी, सियासी दलों में मच गया हडकंप,देखें वीडियो

locationमुरादाबादPublished: Feb 23, 2019 09:12:08 pm

Submitted by:

jai prakash

पुलिस प्रशासन भी लोकसभा चुनावों को लेकर अलर्ट है।

moradabad

लोकसभा चुनावों से पहले यहां जुटे दो राज्यों के पुलिस अधिकारी, सियासी दलों में मच गया हडकंप,देखें वीडियो

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां राजनीति दल तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी लोकसभा चुनावों को लेकर अलर्ट है। इसी को लेकर आज जनपद में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारीयों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें चुनाव के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों को लेकर चर्चा हुई। इसमें दोनों प्रदेशों की सीमाओं से लगे जनपदों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरः घूसखोर अधिकारी को पकड़ने गर्इ CBI टीम पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार, 12 पर केस दर्ज

यहां हुई बैठक
दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधिकारियों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक हुई। चुनाव में गड़बड़ी कराने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखने के अलावा दोनों राज्यों के बॉर्डर पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए शराब,नगदी और अवैध हथियारों के तस्करों पर भी कड़ी नजर रखने पर सहमति बनाई गई। साथ ही साथ दोनों प्रदेशों की पुलिस में बैरियर और चेकिंग को लेकर भी समन्वय बनाया गया है। ताकि कोई दिक्कत न हो।

रहेंगे अलर्ट
आईजी रेंज रमित शर्मा ने बताया कि दोनों ही प्रदेश के अधिकारी बैठक में रहे। चुनावों में बैरियर चेकिंग और शराब की तस्करी की रोक के साथ ही पोलिंग वाले दिन क्या क्या सावधानियां रखनी हैं उन पर भी चर्चा हुई है। दोनों ही प्रदेशों में शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हो इस पर जोर रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो