script30 दिन, 5 लाख युवाओं को नौकरी, 75 हजार करोड़ का प्रदेश में निवेश | up goverment give 5 lakh job in the end of july | Patrika News

30 दिन, 5 लाख युवाओं को नौकरी, 75 हजार करोड़ का प्रदेश में निवेश

locationमुरादाबादPublished: Jun 30, 2019 02:48:52 pm

Submitted by:

virendra sharma

खबर की खास बातेंः-
1. जुलाई माह में 5 लाख नौकरियों का खुलेगा पिटारा2. 75 हजार करोड़ का यूपी में निवेश करेंगे निवेशक 3. योगी आदित्यनाथ ने कहा पॉलिसी की वजह से दुनिया और देश के बड़े निवेशक यूपी कर रहे निवेश
 

bjp

30 दिन, 5 लाख युवाओं को नौकरी, 75 हजार करोड़ का प्रदेश में निवेश

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि राज्य में जुलाई महीने में 75 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है। इससे करीब पांच लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह बातें रविवार को अपने सहारनपुर दौरे पर कही। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को फोकस करते हुए प्रदेश सराकर जैसे आगे बढ़ी है, उसी का परिणाम है कि देश व दुनिया का बड़ा निवेशक प्रदेश में निवेश करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम पॉलिसी और सुविधा देकर बड़े निवेशक को राज्य में ला सकते है।
बता दें कि मुख्यमंत्री गत शनिवार को सहारनपुर कमिश्नरी की समीक्षा करने पहुंचे थे। उन्होंने रात यहीं गुजारी और सुबह अफसरों के साथ विभिन्न योजनाओं पर बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 9.40 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी कमिश्नरी का दौरा कर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का समीक्षा कर रहे है।
मुरादाबाद मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह 10:45 पर सर्किट हाउस पहुंच गए। यहां उन्होंने जिला अस्पताल निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान डीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना। उसके बाद जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। नया मुरादाबाद में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का हाल जानने भी पहुंचे। वापस सर्किट हाउस पहुंचकर मंडल के अधिकारीयों के साथ बैठक की।

जुलाई में मिलेगी युवाओंं को पांच लाख नाैकरियां

सहरनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में एक लाख करोड़ से ऊपर का निवेश कराने में सफल रहे हैं। 75 हजार करोड़ का निवेश जुलाई माह के अंदर प्रदेश सरकार करने जा रही है। इससे करीब पांच लाख युवाओं काे राेजगार मिलेगा। कानून व्यवस्था को दुरस्त करने की वजह से प्रदेश में दुनिया का हर बड़ा निवेशक निवेश करने का इच्छुक है। कम खर्चे में थोड़ा प्रयास करके प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पादन की जाे याेजना 24 जनवरी 2018 काे शुरु की थी, उसका बहुत बड़ा रोल रहा है। जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच में इन उद्याेगाें काे बढ़ावा देकर 4 लाख 91 हजार लाेगाें काे परम्परागत उद्यम से जाेड़ने का काम किया। इस अभियान काे दुनियाभर में सफलता मिली है एक्सपाेर्ट बढ़ा है। 1 लाख 14 हजार कराेड़ का एक्सपाेर्ट आज हाे रहा है। यह हमारे लिए बड़ी सफलता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोगों ने तमाम अन्य योजनाओं के साथ भी उसे लिंक किया है, चाहे वो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना हाे या फिर प्रधानमंत्री स्टैंडअप योजना हो। प्रदेश में हमने बजट के माध्यम से स्टार्टअप के लिए भी अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से भी ऐसे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से भी लाेगाें काे जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने सहारनपुर में विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान भी किया है।

डीएम-एसएसपी हर माह करेंगे बैठक

निवेशकाें और व्यापारियों के मन में विश्वास और सुदृड़ हाें, प्रशासन को इस बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिमाह जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उनके साथ बैठक करके लोकल स्तर की समस्या का स्थानीय स्तर पर ही समाधान करें और जो शासन स्तर पर है उसका समाधान करने के लिए वह स्वयं पहल करके भेजें ताकि समय उसका समाधान हो जाए।
बगैर नाम लिए ही प्रियंका के लिए कही यह बात

प्रियंका गांधी का नाम लिये बगैर ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जाे लाेग उत्तर प्रदेश के लिए अप्रवासी हैं और राजनीति में केवल सुर्खियाें में बने रहने के लिए पदार्पण हुआ है, उन लाेगाें द्वरा प्रश्न उठाने स्वभाविक हाे जाते हैं।
मीडिया की बताई बढ़ी भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया ने भी अपनी रचनात्मक भूमिका के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान करने में एक बहुत बड़ा राेल निभाया है। बहुत बार ऐसी चीजें होती हैं जो मीडिया अपने सीमित साधनों के माध्यम से भी हम तक उन बातों को पहुंचाती है, तो हमें उस पर त्वरित निर्णय लेने और कार्रवाई करने का एक अवसर प्राप्त हो जाता है।

मंत्रियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

मुख्यमंत्री मुरादाबाद में भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस मौके पर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, भूपेन्द्र चौधरी, राज्य मंत्री गुलाबो देवी और प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह ने किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने औपचारिक गार्ड ऑफ़ ओनर लेकर सीधे सर्किट हाउस से सटे होटल राही में मन की बात कार्यक्रम को सुना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो