scriptलेखपाल हड़ताल: 114 लेखपालों को थमाया बर्खास्तगी का नोटिस | Up lekhpal hadtal govermnet given notice to probeshionary lekhpal | Patrika News
मुरादाबाद

लेखपाल हड़ताल: 114 लेखपालों को थमाया बर्खास्तगी का नोटिस

अब 114 प्रोबेशनरी लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। क्यूंकि वे भी हड़ताल में शामिल हैं।

मुरादाबादJul 12, 2018 / 12:16 pm

jai prakash

moradabad

लेखपाल हड़ताल: 114 लेखपालों को थमाया बर्खास्तगी का नोटिस

मुरादाबाद: लेखपालों की हड़ताल खत्म होने की बजाय अब और तीखी हो गयी है। पिछले दस दिनों से जारी लेखपालों की हड़ताल पर अब सरकार ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जिसमें कई निलंबन के बाद भी जब लेखपाल काम पर वापस नहीं लौटे तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काम पर न लौटने पर बस्ता जमा करने को कहा था। उसके बाद भी लेखपाल नहीं लौटे और हड़ताल यथावत रही। जिसके बाद अब 114 प्रोबेशनरी लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। क्यूंकि वे भी हड़ताल में शामिल हैं। जिस पर लेखपाल संघ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिना ठोस आश्वासन के कोई भी काम पर नहीं लौटेगा।

बागपत जेल में मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या के बाद अब इस जेल में भाजपा के हत्‍यारोपी पर जानलेवा हमला!

इन्हें मिला सेवा समाप्ति का नोटिस

दस दिन से जारी हड़ताल का असर अब व्यापक नजर आ रहा है। तहसील में सामान्य दिनों में होने वाले कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। बुधवार शाम को प्रशासन ने जनपद में नियुक्त 114 प्रोबेशनरी लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। एसडीएम स्तर से भेजे गए नोटिस में उन्हें चेतावनी दे गयी है कि वे राज्य कर्मचारी सेवा में अभी प्रोबेशन पीरियड पर हैं। अगर तुरंत काम पर नहीं लौटे तो उनकी सेवायें समाप्त कर दी जायेंगी।

बागपत जेल में इस कुख्यात की बैरक में रुकना पसंद करते हैं बड़े कैदी, इसने मुन्ना बजरंगी की आखिरी रात के बारे में यह बताया

काम पर न लौटने पर होगी कार्यवाही

डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। काम पर न लौटने पर इन सभी के सेवा समाप्ति पर विचार किया जा रहा है। सभी से अपने दस्तावेज राजस्व निरीक्षकों को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।

Hariyali ka Sach: Patrika Impact: मेरठ प्रशासन ने जनपद को हरा-भरा करने के लिए इतने पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

इन्हें हो रही सबसे ज्यादा परेशानी

उधर इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर छात्र छात्राओं पर देखने को मिल रहा है। क्यूंकि एडमिशन के सत्र में उन्हें कई तरह के प्रमाण पत्र की जरूरत रहती है जो सिर्फ तहसील स्तर से जारी होते हैं। उधर कमिश्नर अनिल कुमार राज ने भी छात्र छात्राओं की समस्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए लेखपालों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो