scriptup weather update today news in hindi | UP Weather Update: यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कंपकंपी बढ़ाएगी ठंड | Patrika News

UP Weather Update: यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कंपकंपी बढ़ाएगी ठंड

locationमुरादाबादPublished: Nov 09, 2023 10:13:44 am

Submitted by:

Mohd Danish

UP Weather: यूपी में दिन और रात के समय ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है। राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शाम से ही ठंड का असर दिखने लगा है।

UP Weather Update
UP Weather Update: यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई है। न्यूनतम तापमान 15.8 पहुंच गया है। गुलाबी ठंड ने रात के सन्नाटे में चुपके से दस्तक दे दी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार फिलहाल अगले दो दिन किसी बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आगे जारी रहेगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.