scriptपत्नी ने दरोगा पति के साथ रहने से किया इनकार,वजह जान हैरान रह जाएंगे | Wife complaint against sub inspector husband | Patrika News
मुरादाबाद

पत्नी ने दरोगा पति के साथ रहने से किया इनकार,वजह जान हैरान रह जाएंगे

मुख्य बातें

आगरा में राजनीति परिवार से ताल्लुक रखती है युवती
अभी दरोगा की ट्रेनिंग चल रही है
आधुनिक होने के चलते दोनों में रहता है विवाद

मुरादाबादAug 16, 2019 / 06:38 pm

jai prakash

moradabad

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाने में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवती ने दरोगा पति पर मारपीट का आरोप लगाया और ससामान सहित घर से निकल गयी। युवती आगरा के रसूखदार सियासी परिवार से बताई जा रही है। नजदीकी रिश्तेदारों ने उसे रोकने की भी कोशिश की। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीजीपी के आदेश के बाद यूपी के इस शहर में यहां अदा की गई जुम्मे की नमाज- देखें वीडियो

ये की शिकायत

जानकारी के मुताबिक महिला थाने में तीन दिन पहले एक युवती आई। छानबीन करने पर मालूम हुआ कि वह आगरा मंडल के एक बड़े नेता की बेटी हैं। यहां उसका पति दारोगा की ट्रेनिंग कर रहा है। पहले वह जिद कर वह साथ रहने चली आई। आधुनिकता में पली बढ़ी युवती की दरोगा से पटरी नहीं खाई और आए दिन दोनों में विवाद होने लगा। जिस पर उसने दरोगा पति से आजादी दिलाने की मांग कर सबको चौंका दिया। उसने किसी भी शर्त पर पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। युवती महिला थाने से नोएडा चली गयी। और न ही वापस आगरा अपने परिवार के पास गयी। बताया गया कि दरोगा के परिवार की नजदीकी महिला अफसर ने भी युवती को समझाया लेकिन वह नहीं मानी और चली गयी।

गिरफ्तार हत्याराेपी ने बताई पत्नी की हत्या के पीछे की वजह ताे पुलिस भी रह गई हैरान, आप भी जनिए

जांच की जा रही है

सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत आई है, उसे समझाने का प्रयास किया गया है। लेकिन वह अब दरोगा पति के साथ नहीं रहना चाहती। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवती का भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह कहां गयी है।

Home / Moradabad / पत्नी ने दरोगा पति के साथ रहने से किया इनकार,वजह जान हैरान रह जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो