scriptमुरैना में 10 और कोरोना पॉजीटिव | 10 more corona positives in Morena | Patrika News

मुरैना में 10 और कोरोना पॉजीटिव

locationमोरेनाPublished: Apr 03, 2020 11:20:58 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य अमला अब कोरोना पॉजीटिव दंपती के संपर्क में आए सभी रिश्तेदारों की सूची बनाकर उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहा है।

मुरैना में 10 और कोरोना पॉजीटिव

मुरैना में 10 और कोरोना पॉजीटिव

मुरैना. कोरोना संक्रमण के 10 और मामले शुक्रवार को सामने आने से मुरैना संभाग में सर्वाधिक संवेदनशील हो गया। कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़कर 12 तक पहुंचने से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य अमला अब कोरोना पॉजीटिव दंपती के संपर्क में आए सभी रिश्तेदारों की सूची बनाकर उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहा है।


शुक्रवार को सबलगढ़ के खेरला से भी 11 लोगों को लाया गया है। क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। इन मरीजों की सैंपलिंग व उपचार करने वाले 3 चिकित्सकों के भी सैंपल शुक्रवार को लिए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजीटिव वार्ड 47 और उससे जुडऩे वाले वार्ड 45 और 46 को भी आइसोलेट कर दिया गया है।
इन तीनों वार्डों के लिए एबी रोड, जौरा रोड, महाराजपुर और नहर रोड से जुड़ ने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। यहां नगर निगम की फायर ब्रिगेड लेकर पूरे वार्ड को सेनेटाइज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की 3 टीमें घर-घर जाकर हेल्थ सर्वे कर रहीं हैं। निर्णय लिया किया है कि खांसी-जुकाम और खांसी-बुखार वाले सभी मरीजों की सैंपलिंग कराई जाएगी। मुरैना शहर में अब कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। कुल 32 में से 30 की रिपोर्ट आई है, इसमें से 18 की रिपोर्ट निगेटिव है।
कोरोना पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आए 11 रिश्तेदारों को सबलगढ़ के खेरला गांव से भी शुक्रवार को मुरैना लाकर क्वारंटाइन कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरसी बांदिल ने इसकी पुष्टि की है।
अब तक जिले में 52 हजार 596 लोगों की थर्मोस्क्रीनिंग की कराई गई है। 26 हजार 298 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। आज 1274 को होम क्वारंटाइन किया गया।


कोरोना संक्रमण के 10 और नए केस शुक्रवार को सामने आए हैं। कुल पॉजीटिव केस 12 हो गए हैं। सभी पॉजीटिव पाए गए दंपती के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार हैं। वार्ड को सील कर सेनटाइज कराया जा रहा है। हेल्थ सर्वे भी किया जा रहा है, उसके हिसाब से अगला कदम उठाया जाएगा।
डॉ. आरसी बांदिल, सीएमएचओ, मुरैना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो