scriptजहरीली शराब पीने से भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई की मौत, अब तक 24 लोगों की मौत | 24 people died by drinking poisonous alcohol in morena | Patrika News

जहरीली शराब पीने से भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई की मौत, अब तक 24 लोगों की मौत

locationमोरेनाPublished: Jan 14, 2021 10:08:35 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

मरने वालों में एक भाजपा मंडल छैरा के अध्यक्ष राजपाल यादव का चचेरा भाई पंजाब सिंह यादव भी शामिल है।

जहरीली शराब पीने से भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई की मौत, अब तक 24 लोगों की मौत

जहरीली शराब पीने से भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई की मौत, अब तक 24 लोगों की मौत

मुरैना. जहरीली शराब कांड में तीन और लोगों की मौत हो गई है। जहरीली शराब के कारण मुरैना जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। बुधवार को छैरा गांव के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक भाजपा मंडल छैरा के अध्यक्ष राजपाल यादव का चचेरा भाई पंजाब सिंह यादव भी शामिल है।

राज्य की शिवराज सरकार ने बुधवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुरैना के जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी अनुराग सुजानिया को हटा दिया गया है। इसके साथ ही, जौरा एसडीओपी सुजीत भदौरिया पर भी गाज गिरी है। जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 24 हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
7 आरोपी गिरफ्तार
शराब बेचने वाले 7 आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मुरैना की घटना पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह एक दुखद और गंभीर घटना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह स्पष्ट कर चुके हैं कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी, कलेक्टर और एसडीओपी को फौरन सस्पेंड कर दिया गया है।
इन गांवों में मौत
दरअसल, सोमवार की देर रात अलग-अलग गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों के मौत का मामला सामने आया है। पहले 8 लोगों की मौत हुई और इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हुई। इसके बाद लगातार मौत का मामला बढ़ता गया। पहले बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 7 और सुमावली इलाके के पहाबली गांव में 3 लोगों की मौत हुई है। उसके बाद अब छैरा गांव में भी मौत का मामला सामने आया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ymje0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो