scriptएक दर्जन लोगों को कुत्ते ने काटा, दो मुरैना रेफर | A dozen people were bitten by a dog, two Morena refer | Patrika News

एक दर्जन लोगों को कुत्ते ने काटा, दो मुरैना रेफर

locationमोरेनाPublished: Oct 07, 2021 10:05:02 pm

Submitted by:

Ashok Sharma

– जौरा अस्पताल से दो महिलाओं को मुरैना किया रेफर

एक दर्जन लोगों को कुत्ते ने काटा, दो मुरैना रेफर

एक दर्जन लोगों को कुत्ते ने काटा, दो मुरैना रेफर


मुरैना. जौरा में एक आवारा कुत्ते ने दर्जन भर लोगों को काट लिया। इनको इलाज के लिए जौरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में दो महिलाओं को जिला अस्पताल मुरैना के लिए रेफर किया गया। उनका यहां इलाज किया जा रहा है।
नगर के सब्जी मंडी क्षेत्र में दर्जन भर लोगों को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक कुलदीप शर्मा के अनुसार गुरुवार को जौरा अस्पताल में दर्जन भर लोग कुत्ते के काटने से इलाज कराने आए जिनमें से रेनू (२८) पत्नी मुकेश जाटव, शाहिद (५०) पत्नी सलीम खान निवासी अस्पताल के पीछे नई बस्ती जौरा को मुरैना रेफर किया गया। इनको १०८ एम्बूलेंस से मुरैना ले जाया गया। इन महिलाओं के अलावा सोनू कुशवाह, छोटू बघेल, उर्मिला कुशवाहा, सरोज कुशवाहा रामवती जाटव, रिंकेश बघेल सहित दर्जन भर लोगों को कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते द्वारा काटे गए सभी लोगों को जौरा अस्पताल में इंजेक्शन लगाए गए हैं। खबर है कि जिस पागल कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को काटा था, उसको बाद में जनता ने मार दिया है। यह सब ढील नगर परिषद है, अगर निकाय समय रहते आवारा कुत्तों को पकडक़र अन्यंत्र छुड़वा देती तो लोगों को ये दिन नहीं देखने पड़ते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो