बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, दंपती घायल
नेशनल हाईवे पर शहर की सीमा में राजपूत होटल के सामने एक बाइक में ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मार दिए जाने से उस पर सवार दंपती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बड़ोखर निवासी राजेश पुत्र रामबरन गोले ५० वर्ष तथा उसकी पत्नी रामदेवी नर्सरी से पौधा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में चले आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से दंपती नीचे गिर पड़े और घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।