script

Bad news for congress- टिकट न मिलने पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद सहित जिला संगठन मंत्री ने सोशल साइट पर पार्टी को किया अलविदा

locationमोरेनाPublished: Jun 19, 2022 05:55:35 pm

– एक कार्यकर्ता ने टिकट वितरण में खरीद फरोख्त का लगाया आरोप
– भाजपा के बाद अब कांग्रेस में विरोध के स्वर

bad_news_for_congress.png

मुरैना। कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपने सभी निकायों में पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। कुछ वार्डों में अभी विवाद की स्थिति के कारण नाम तय नहीं हो पाए हैं। जो सूचियां आई हैं उन्हें लेकर आरोप भी लग रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे सिरे से नकारा है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के बाद टिकट वितरण को लेकर अब कांग्रेस में भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद व जिला संगठन मंत्री ने सोशल साइट पर कांग्रेस को अलविदा कह दिया, वहीं एक कार्यकर्ता ने सोशल साइट पर ही कांग्रेस आलाकमान पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है।

वस्तु स्थिति जो भी रही हो, दोनों राष्ट्रीय दल में टिकट वितरण में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद गौरव यादव सनी ने वॉट्सऐप पर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ग्रुप पर लिखा है कि पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।

लाखों रुपए लेनदेन कर बेच दिए टिकट
कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता ब्रजेश डंडोतिया ने फेसबुक पर लिखा है कि 25 साल पुराने वफादार कार्यकर्ता जो पार्टी के लिए जी जान से समर्पित भाव से लगे रहे उनको टिकट न देकर खरीद फरोख्त कर कुछ बिकाऊ और दलाल वरिष्ठ नेताओं ने मुरैना में टिकटों को लाखों रुपए के लेन-देन से बेच दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर अभी से प्रश्न चिन्ह लगा दिया। भोपाल होटल में बैठकर कुछ लालची नेताओं ने सच्चे और उपयुक्त उम्मीदवारों की राजनीतिक हत्या की।

‘अपने ग्रुपों को टिकट दिलवाओ, कार्यकर्ताओं के टिकिट काटो’
कांग्रेस कमेटी के जिला संगठन मंत्री हरीश पाठक ने फेसबुक पर लिखा है कि कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ टिकट वितरण में हुए ऐतिहासिक अन्याय के कारण मैं हरीश पाठक जिला मुरैना, कांग्रेंस कमेटी के राजनीतिक अपने सभी पदों एवं दायित्वों से त्याग पत्र देता हूं। क्षमा मांगते हुए लिखा कि आप जितना भी गिर सकते हो गिरो, गुट बनाकर अपने अपने ग्रुपों को टिकिट दिलवाओ और कार्यकर्ताओं का टिकिट काटो, सामान्य वर्ग की सीटों पर अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग प्रेम तुम्हें ऐसी कांग्रेस मुबारक हो। तुम कांग्रेस का अंत करने के लिए अवतरित हुए हो, नवीन नीति पहले चुनाव में कांग्रेस को हराओ फिर अगले चुनावों में टिकट पाओ।

वार्ड – आरक्षण – प्रत्याशी का नाम

01 – महिला मुक्त – मधुबालाहरिओम शर्मा

02 – महिला मुक्त – सपना तोमर

03 – महिला अजा – रामवती रामदीन जाटव

04 – अनारक्षित – अरविंदफूल सिंह कुशवाहा
05 – महिला मुक्त – आयशा राजकुमार कुशवाहा

06 – महिला अजा. – रामरती रमेशचंद्र जाटव

07 – महिला मुक्त – पूजा पवन शुक्ला

08 – महिला अजा. – कलावतीरमेश अर्गल
09 – महिला ओबीसी – उर्मिलाधीर सिंह यादव

10 महिला मुक्त रेखाबनवारीलाल शर्मा

11 – अनारक्षित – नागेंद्र सिताब सिंह सिकरवार

12 – महिला मुक्त – लक्ष्मीबाईनरेंद्र सिंह सिकरवार

13 – अनारक्षित – करनपाल शिवराज सिकरवार
14 – अनारक्षित – कुनाल संतोष उपाध्यक्ष

15 – अनारक्षित – मुन्नालाल बदलू सिंह राठौर

16 – अनारक्षित – आयुष अग्रवाल

17 – ओबीसी – मुक्त लंबित

18 महिला मुक्त – अनीता मनोज डंडोतिया
19 – ओबीसी मुक्त – राकेशदेवीराम यादव

20 – महिला अजा. – शारदा केशवलाल वर्मा

21 – अनारक्षित – विजय रामसेवक डंडोतिया

22 – महिला ओबीसी – हेमलता लखन सिंह बैसला
23 – अनारक्षित – ममता राकेश गर्ग

24 – महिला ओबीसी – अनीता नरेश यादव

25 – अनु.सू.जाति – मुक्त गजेंद्र रोशनलाल जाटव

26 – अनु.सू.जाति मुक्त – मनीष मोतीराम पिप्पल
27 – अनारक्षित – राधारमण डंडोतिया

28 – अनु.सू. जाति – मुक्त राजेश भरोसीलाल कारखुर

29 – महिला अजा. – चमेली बलवीर दौनेरिया।

30 – महिला अजा. – मीना नरोत्तम माहौर
31 – अनारक्षित – रविसुरेश छावई

32 – महिला मुक्त – रेशमा इस्लाम खान

33 – महिला मुक्त – अनीता धर्मेंद्र कुशवाह

34 – ओबीसी मुक्त – गोविंद लटूरीराम गोले

35 – अनारक्षित – अब्दुल रज्जाक पटेल
36 – महिला ओबीसी – संध्या शैलेंद्र गुर्जर

37 – महिला मुक्त – रचना शैलेंद्र सिंह सिकरवार

38 – ओबीसी मुक्त – शोभा अशोक शिवहरे

39 – महिला मुक्त – प्रिया भूपेंद्र सिंह सिकरवार
40 – महिला ओबीसी – लक्ष्मी संदीप सिंह बैंसला

41 – महिला ओबीसी – ममता रामपाल प्रजापति

42 – अनारक्षित – उर्मिला गर सिंह सिकरवार

43 – महिला मुुक्त – जनकश्रीदेवी वकील सिंह,
44 – अनुसूचित जाति मुक्त गिर्राज गब्बर सिंह

45 – अनारक्षित – नारायण सिंह तोमर

46 – ओबीसी मुक्त – शिशुपालउम्मेद सिंह यादव

47 – अनु.सू. जाति मुक्त – सोनू जगदीश जोनवार।
कार्यकर्ताओं को धैर्य रखना चाहिए, आगे मौका मिलेगा। पैसे कहां किसने मांगे, उसका किसी के पास सबूत हो तो हमको दें।

– दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस, मुरैना

टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। अब टिकट तो किसी एक को ही मिलेगा। पैसे लेकर टिकट की बात तो वहीं जानें जिन्होंने आरोप लगाया।
– राकेश मावई, विधायक व जिलाध्यक्ष

ट्रेंडिंग वीडियो