scriptसमय पर नहीं आती एंबुलेंस तो…. | Ambulance, does not, come, time, morena news in hindi, morena news in | Patrika News

समय पर नहीं आती एंबुलेंस तो….

locationमोरेनाPublished: Feb 26, 2021 12:01:30 am

Submitted by:

rishi jaiswal

ट्रक की टक्कर से वृद्ध का पैर कुचला

समय पर नहीं आती एंबुलेंस तो....

समय पर नहीं आती एंबुलेंस तो….

मुरैना. ग्राम सिरमौर के पुरा पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रक ने सडक़ किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार वृद्ध का एक पैर पूरी तरह कुचल गया। १०८ एंबुलेंस के स्टाफ अतुल पाराशर, दिनेश चंद शर्मा ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया। अगर समय पर एम्बूलेंस नहीं पहुंचती तो वृद्ध को कुछ भी हो सकता था क्योंकि उसके शरीर से काफी मात्रा में खून निकल चुका था। जानकारी के अनुसार माता प्रसाद (७०) पुत्र डोंगर सिंह केवट निवासी सिरमौर का पुरा अपने नाती बगैरह को बाइक से दिमनी छोडऩे जा रहा था। बाइक कोई और चला रहा था लेकिन जिस समय दुर्घटना हुई, उस समय तो सडक़ किनारे बाइक के पास माताप्रसाद खड़ा था। तभी चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाकर वृद्ध के पैर पर पहिया चढ़ा दिया जिससे पैर का निचला हिस्सा पूरी तरह कुचल चुका है। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
रामपुरकलां. ट्रैक्टर और बाइक की भिडंं़त में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल मुरैना के लिए रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह दुर्घटना रामपुर कैलारस मुख्य मार्ग पर घटित हुई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को लगभग साढ़े छह बजे के आसपास एक स्वराज ट्रैक्टर और बाइक में रामपुर कैलारस मार्ग पर एचवाड़ा गांव के पास भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार भूरा (३२) पुत्र हीरालाल जाटव निवासी जलालगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए कैलारस से जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया। 108 एम्बुलेंस का स्टाफ दारा सिंह धाकड़ और जितेंद्र धाकड़ ने तत्परता दिखाते हुए युवक को प्राथमिक उपचार हेतु तुरंत कैलारस अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसका जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर सहित भाग निकला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो