scriptमुरैना में बड़ी चोरी: बंदूक सहित 13.50 लाख माल ले गए चोर | Big Theft in Morena: Thieves took away 13.50 lakh goods including guns | Patrika News

मुरैना में बड़ी चोरी: बंदूक सहित 13.50 लाख माल ले गए चोर

locationमोरेनाPublished: Aug 13, 2020 10:08:20 pm

Submitted by:

Ashok Sharma

अंग्रेजी बंदूक, १६ तोले सोने का जेवर, ५० हजार नगदी और एक किलो चांदी ले गए चोर शिक्षक गया था गांव, सूने मकान का ताला तोडक़र दिया चोरी की वारदात को अंजाम

मुरैना में बड़ी चोरी: बंदूक सहित 13.50 लाख माल ले गए चोर

मुरैना में बड़ी चोरी: बंदूक सहित 13.50 लाख माल ले गए चोर,मुरैना में बड़ी चोरी: बंदूक सहित 13.50 लाख माल ले गए चोर,मुरैना में बड़ी चोरी: बंदूक सहित 13.50 लाख माल ले गए चोर,मुरैना में बड़ी चोरी: बंदूक सहित 13.50 लाख माल ले गए चोर,मुरैना में बड़ी चोरी: बंदूक सहित 13.50 लाख माल ले गए चोर


मुरैना. अंबाह कस्बे बुधवार गुरुवार दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों ने प्रायवेट शिक्षक के सूने मकान का ताला तोडक़र बंदूक, २२ तोला वजनी सोने के जेवर, करीब एक किलो चांदी व ५० हजार नगदी समेटकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत १३ लाख से अधिक बताई गई है। सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी हंसराज सिंह, डॉग स्कॉट और फिंगर एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और हर एंगल से पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार जितेन्द्र पुत्र सत्यदेव शर्मा निवासी आमलीपुरा थाना महुआ का लक्ष्मी टॉकीज के सामने वाली गली वार्ड क्रमांक आठ अंबाह में मकान हैं। पेशे से जितेन्द्र शर्मा प्राइवेट शिक्षक होकर कोचिंग का संचालन करते हैं। चूंकि इन दिनों लॉक डाउन चल रहा है इसलिए कोचिंग बंद चल रही हैं। इसलिए जन्माष्टमी मनाने १२ अगस्त को अपने गांव आमली पुरा चले गए। रात को अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सा के ताले तोडक़र उसमें रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी और बंदूक चुराकर ले गए। जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि बंदूक १२ बोर की अंग्रेजी पचफेरा उनके दादा के समय की थी। बताया जा रहा है कि इस तरह की बंदूक जिले में चार पांच ही होंगी। बंदूक की कीमत करीब दो लाख रुपए है, उसको भी चोर ले गए। इसके अलावा करीब २२ तोले सोने के जेवर, चांदी के चार बिस्किट, करधनी सहित करीब एक किलो चांदी और ५० हजार नगदी चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत १३ लाख से अधिक की बताई गई है।
त्यौहार पर बहन आई थी, उसका भी गहना ले गए चोर
जितेन्द्र शर्मा के अनुसार सावन में रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहन जेवर पहनकर आई थी। उसका जेवर भी सुरक्षा की दृष्टि से हमारे यहां भी रखा था। बहन का जेवर सोने की चार चूड़ी, एक जंजीर, मंगलसूत्र, चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी व १५ हजार रुपए नगदी रखा था। इसके अलावा हमारा निजी जेवर जिसमें सोने का गले का हार, एक जोड़ी झुमकी, चार अंगूठी, एक जंजीर और ३५ हजार रुपए नगद, व चांदी की करधनी, चार बिस्किट चांदी के रखे थे, उसे चोर समेटकर ले गए।
ऐसे पता चला चोरी का
जितेन्द्र शर्मा के पड़ोस में पूरन प्रजापति पटवारी रहते हंै। सुबह वह जागे तो उसके मकान की आगे से कुंडी लगी थी। उन्होंने गली में एक अन्य दरवाजा था, उससे बाहर निकले और मुख्य गेट की कुंडी खोली। तब तक उनकी बिटिया पड़ोस में जितेन्द्र शर्मा के मकान में गई, चूंकि उसका उनके यहां आना जाना रहता था, उसको मुख्य गेट खुला दिखा तो उसने सोचा ये गंाव से लौट आए हैं। वह अंदर गई तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत दौडक़र अपने पिता पूरन प्रजापति को बताया। उसने जितेन्द्र शर्मा को फोन पर सूचना दी। जितेन्द्र ने गांव से आकर पुलिस को रिपोर्ट की।
थाना प्रभारी बदलते ही कस्बे में बड़ी चोरी
अंबाह में नए थाना प्रभारी को प्रभार लिए कुछ दिन ही हुए हंै तब तक कस्बे में बड़ी चोरी हो गई। शहर में चर्चा है कि रात पुलिस गश्त नहीं होता है। अगर पुलिस गश्त करती तो यह चोरी नहीं होती। अंबाह शहर में बड़ी चोरी होने से लोगों में पुलिस के प्रति अंसतोष व्याप्त है।
कथन
– अंबाह में चोरी हुई है उसमें बंदूक गई है और कुछ जेवर भी गया है अब जेवर कितना गया है, वह आप फरियादी से पूछ लें, वही बेहतर बता पाएंगे। जिस मकान में चोरी हुई है, उसके आसपास और जो रास्ते निकले हैं, उन पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं।
हंसराज सिंह, एडीशनल एसपी, मुरैना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो