scriptबीएमओ लाए सामान, आशा कार्यकर्ता बना रहीं मास्क | BMO brought goods, ASHA workers are making masks | Patrika News

बीएमओ लाए सामान, आशा कार्यकर्ता बना रहीं मास्क

locationमोरेनाPublished: Apr 03, 2020 07:25:59 pm

स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को कराए जा रहे हैं उपलब्ध

बीएमओ लाए सामान, आशा कार्यकर्ता बना रहीं मास्क

मास्क सिलतीं आशा कार्यकर्ताएं।

कैलारस. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयासरत स्वास्थ्य विभाग के अमले के लिए पर्याप्त मास्क उपलब्ध नहीं हैैं। इसलिए बीएमओ ने यहां सामान जुटाकर आशा कार्यकर्ताओं को मास्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। वे अब तक 500 से ज्यादा मास्क सिल चुकी हैं।

कैलारस में नोबेल कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं व अन्य मैदानी कर्मचारियों को मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए बीएमओ डॉ. एसआर मिश्रा ने इस किल्लत को आपसी सहयोग से दूर करने का निर्णय लिया। उन्होंने मास्क बनाने के लिए जरूरी सामान जुटाया और कुछ आशा कार्यकर्ताओं को अस्पताल परिसर में ही मास्क बनाने के काम पर लगा दिया। बताया गया है कि अब तक जो मास्क तैयार हुए हैं, उनका वितरण भी किया जा रहा है। मास्क तैयार करने का काम बीना शिवहरे, आशा सहयोगिनी रामबाई आर्य, इंदु यादव, संगीता जाटव, रामदुलारी द्वारा किया जा रहा है।

कोरोना जैसी महामारी के समय लोगों को मास्क पहनना जरूरी है। इस समय मास्क मिल नहीं पा रहे हैं। इसलिए हमने सामान जुटाकर आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से मास्क बनाना शुरू कराया है।
डॉ. एसआर मिश्रा, बीएमओ कैलारस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो