मोरेनाPublished: May 30, 2023 08:33:16 pm
Shailendra Sharma
सात फेरे लेने से पहले मंडप से गायब हुई दुल्हन...ब्यूटी पार्लर गई पर वापस नहीं लौटी...
मुरैना. एक दुल्हन सात फेरे लेने से पहले ही शादी के मंडप से फरार हो गई। दुल्हन ब्यूटी पार्लर जाने का कहकर गई थी और फिर जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। लड़की और लड़के दोनों ही पक्षों के लोग हैरान परेशान हर तरफ दुल्हन की तलाश में जुट गए हालांकि जब काफी देर तक तलाशने के बाद भी दुल्हन नहीं मिली तो दूल्हे के परिजन ने पुलिस में सूचना देते हुए शिकायत दर्ज कराई।