मोरेना

कफ्र्यू में लगा शहर में जाम, परेशान हुए पुलिसकर्मी

कागजों में कफ्र्यू: ओवरब्रिज पर वाहनों से लगा जाम

मोरेनाJul 17, 2020 / 11:35 pm

rishi jaiswal

कफ्र्यू में लगा शहर में जाम, परेशान हुए पुलिसकर्मी

मुरैना. लॉकडाउन ऐसा है तो अनलॉकडाउन की कल्पना की जा सकती है। कफ्र्यू और बाजार पूरी तरह बंद होने के बावजूद शहर में वाहनों और लोगों की आवाजाही से जाम लग रहे हैं। यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ओवरब्रिज पर यातायात का नजारा देखने वाले हैरान रह गए। भीड़ बढ़ी तो यातायात और शहर पुलिस ने अतिरिक्त जवानों के साथ मोर्चा संभाला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आती दिखी।
व्यापारियों से चर्चा कर एसपी अनुराग सुजानिया के लौटते वक्त इस जाम को देखकर वहां तैनात पुलिस हरकत में आई और ओवरब्रिज के रास्ते में शहर में प्रवेश का प्रयास कर रहे लोगों को बाजार की सडक़ पर उतरने से पहले ही वापस लौटाना शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई और ओवरब्रिज को बाजार और एमएस रोड से जोडऩे वाले चौराहे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस के निर्देशों और यातायात नियमों का उल्लंघन कर शहर में घुसने वाले लोगों को पुलिस आंखें भी दिखार्इंं, लेकिन लोग इसके बावजूद मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि यह ड््यूटी और दूसरे कस्बों से आने-जाने वाले लोग हैं। कफ्र्यू तो केवल मुरैना नगर निगम क्षेत्र में ही लगा है। लेकिन फिर भी इस तरह की भीड़ जमा होना तो हर लिहाज से खतरनाक है। बताया जा रहा है कि इस तरह के मंजर दिन में दो-तीन बार तो रोज ही निर्मित होते हैं। शहर के भीतर से आना-जाना और वाहनों का जाम लगना खतरनाक है। पुलिस चाहे तो अंबाह की ओर जाने वाले लोगों को बायपास, नैनागढ़ का विकल्प उपलब्ध करा सकती है। इसी प्रकार ग्वालियर की ओर से आने वाले लोगों को वीआईपी रोड, नैनागढ़ रोड से होकर शिकारपुर क्रॉसिंग से नंदेकापुरा रोड का विकल्प दिया जा सकता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.