script24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड 36 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 654 | coronavirus latest update 5 july morena district | Patrika News

24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड 36 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 654

locationमोरेनाPublished: Jul 06, 2020 05:10:12 pm

Submitted by:

Faiz

मुरैना में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 36 नए मामले सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 654 हो गई है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 229 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 420 केस एक्टिव हैं।

news

24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड 36 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 654

मुरैना/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है मुरैना। जिले में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 654 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 229 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 420 केस अब भी एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 14930, अब तक 608 ने गवाई जान


नीमच में आज 5 प़ॉजिटिव केस

रविवार रात तक प्राप्त रिपोर्ट में एक पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रविवार रात तक संक्रमितों की संख्या 454 हो गई है। अब तक कुल 426 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक 7 मरीज संक्रमण के शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। जिले में अब भी 21 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : केदारनाथ धाम परिसर में सेल्फी ले रहा था परिवार, अचानक फोन में रिकॉर्ड हुआ चमत्कारी दृष्य


आज फिर सामने आए 2 पॉजिटिव केस

उज्जैन जिले में शनिवार को 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 866 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 780 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 15 केस एक्टिव हैं। इनमें से 90 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो