script

एमपी में जो भ्रष्टाचार करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा: सिंधिया

locationमोरेनाPublished: Feb 28, 2021 10:03:20 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

– करह आश्रम पहुंचे राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया

0__4.png

मुरैना. पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जो मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया है कि भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे, वह भ्रष्टाचार मुक्त ही करके हम रहेंगे। कई जिले में कई कठोर कदम उठाए भी हैं। जो भ्रष्टाचार करेगा उसको बख्सा नहीं जाएगा, ग्वालियर चंबल संभाग नहीं पूरे मध्यप्रदेश में, इसका संकल्प शिवराज सिंह ने लिया है। सिंधिया करह आश्रम पर पटिया वाले बाबा पर चल रहे सियपिय मिलन समारोह में दर्शन करने आए थे।

photo_2021-02-27_22-06-31.jpg

यहां बता दें कि करह आश्रम पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 फरवरी से 6 मार्च तक सियपिय मिलन मेला आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिन राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने करह आश्रम पर पहुंचकर दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि इस तपोभूमि पर उनके पिता माधवराव सिंधिया का लगाव रहा है। मैं भी इस स्थल से सदैव जुड़ा रहता हूं। इस तपोभूमि पर आज मुझे दर्शन का शुभ अवसर मिला है। मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। इस अवसर पर अंबाह विधायक कमलेश जाटव, जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय, गणमान्य नागरिक बड़़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक स्थान को और विकसित करना हम लोगों का संकल्प है। कोरोना के हमने उनकी ऊर्जा से ही सामना किया है। पटिया वाले बाबा का संरक्षण समूचे चंबल अंचल में रहा है।

photo_2021-02-27_22-06-29.jpg
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zlyba

ट्रेंडिंग वीडियो