scriptभाभी से डेढ़ साल तक देवर ने किया दुष्कर्म, खुलासा हुआ तो रह गए लोग भौंचक्के | Devar had committed a crime for one and a half years and the people | Patrika News
मोरेना

भाभी से डेढ़ साल तक देवर ने किया दुष्कर्म, खुलासा हुआ तो रह गए लोग भौंचक्के

ठहरा तो परिवारजनों ने करा दिया गर्भपात, शादी से किया इंकारदेवर, सहित ससुरालीजनों पर मामला दर्ज

मोरेनाSep 20, 2017 / 01:43 pm

महेंद्र राजोरे

Rape, Crime, Crime In City, Police, Action, Case registered
मुरैना। शिवपुरी के फिजीकल थाना क्षेत्र के भारतीय विद्यालय के पास निवासरत एक विधवा महिला ने अपने देवर सहित सास, ससुर, छोटे देवर व देवरानी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद सभी ने मिलकर देवर के साथ शादी करने की बात कही। बाद में देवर उसको पत्नी बनाकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में गर्भ ठहर गया तो उसका जबरन गर्भपात करा दिया। जब शादी करने की बात कही तो पूरा परिवार व देवर इससे इंकार करने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने यह कार्रवाईकरवाई।
जानकारी के अनुसार एक महिला का विवाह कुछ दिन पूर्व एक युवक से हुआ था। बाद में उसकी मौत होने के बाद परिजनो ने बेबा की शादी मृतक के छोटे भाईहरीसिंह कुशवाह के साथ करने की बात कही जिस पर से हरिसिंह ने अपनी ही भाभी से अवैध संबंध बना लिए। बाद में जब गर्भठहर गया तो परिवार के लोगो ने उसका गर्भपात तक करा दिया। इसके बाद जब देवर ने शादी से इंकार करते हुए दूसरी जगह शादी की बात कही तो महिला बीते रोज फिजिकल थाने पहुंची ओर देवर हरिसिंह, ससुर प्रेम कुशवाह, सास रामवती बाई, छोटा वाला देवर आनंद कुशवाह व देवरानी कुसुम के खिलाफ दुष्कर्मकी शिकायत दर्जकराई। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
महिला के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज
सबलगढ़ के कंचनपुर गांव में बीते रोज एक विवाहिता महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला जब गांव के आम रास्ते से गुजर रही थी, तब रघुराज (35) पुत्र स्वरूप केवट ने उसके साथ अभद्र हरकत की। इस घटना की रिपोर्ट महिला ने सबलगढ़ थाने में आकर की, जिसके आधार पर रघुराज केवट के खिलाफ आपराधिक मामला पंजीबद्ध पंजीबद्ध किया गया है।

Home / Morena / भाभी से डेढ़ साल तक देवर ने किया दुष्कर्म, खुलासा हुआ तो रह गए लोग भौंचक्के

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो