अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए ११ सदस्यों का समर्थन जरूरी
जिला पंचायत में सदस्यों की कुल संख्या 20 है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद चुनाव जीतने के लिए 11 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। इसके लिए दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन निर्विरोध चुनाव को जो गणित सामने आया है, उसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सहमति बनने की बात कही जा रही है। यदि यह सहमति बनी तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव बेहद आसान हो जाएंगे।
चुनाव के लिए इस गणित पर किया जा रहा है काम
20 सदस्यीय जिला पंचायत में पांच सदस्य गुर्जर समुदाय से और चार किरार (धाकड़) समुदाय से हैं। दोनों का अंक गणित नौ सदस्यों का होता है। इसलिए फार्मूला तय किया गया है कि अध्यक्ष गुर्जर समुदाय से होगा और उपाध्यक्ष धाकड़ समुदाय से चुना जाएगा। दोनों की संख्या मिलाने के बाद स्पष्ट बहुमत के लिए केवल दो सदस्यों की आवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में कम से कम तीन सदस्य ऐसे हैं जो कहीं न कहीं से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रभाव वाले हैं। इस प्रकार दोनों पदों पर समीकरण आसानी से साधा जा सकता है।

उपाध्यक्ष होगा धाकड़ समुदाय से
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिला पंचायत में उपाध्यक्ष का पद धाकड़ समुदाय को दिया जा सकता है। खुफिया सूचना के आधार पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वार्ड क्रमांक 18 से निर्वाचित सदस्य बनवारीलाल धाकड़ को इस पद के लिए आगे लाया जा सकता है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों पक्षों में मध्यस्थता के आधार पर सहमति बन गई बताई गई है।