scriptगोग्रास व्हाट्सग्रुप ने दिया गोवंश को जीवनदान | Gogras Whitgroup gave life to the cow | Patrika News

गोग्रास व्हाट्सग्रुप ने दिया गोवंश को जीवनदान

locationमोरेनाPublished: May 29, 2020 09:58:34 pm

Submitted by:

Ashok Sharma

– लॉक डाउन के 64 दिन में साढ़े नौ लाख गोवंश पर जन सहयोग से किया खर्च

Gogras Whatsup group gave life to Gowansh

– लॉक डाउन के 64 दिन में साढ़े नौ लाख गोवंश पर जन सहयोग से किया खर्च


मुरैना. कोरोना काल में गोग्रास व्हाटसअप ग्रुप बनाकर मुरैना नगर में विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को जीवनदान दिया है। इन गोसेवकों की पहल पर जन सहयोग से लॉक डाउन के ६५ दिन में साढ़े नौ लाख रुपए गोवंश की सेवा पर खर्च हो चुका है। गोसेवेको के इस सराहनीय कार्य को देखकर शहर के लोगों द्वारा इन गोसेवकों को तीन बार सम्मान किया जा चुका है। गोमाता के पेयजल की सेवा के लिए 85 सीमेंट की टंकिया मुरैना नगर में विभिन्न स्थानों पर रखवाई जा चुकी हैं। 101 पानी की टंकी रखने का लक्ष्य तय किया गया था।
गोसेवकों द्वारा गोवंश के लिए भोजन पानी की सेवा 26 मार्च से निरंतर की जा रही है जिसमे मुरैना नगर एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से लोग गोग्रास सेवा के लिए आर्थिक सहयोग कर रहे है। जिसका आय व्यय का व्योरा प्रतिदिन उपरोक्त ग्रुप में समस्त दानदाताओं के समक्ष दर्शाया जाता है। जिसके अंतर्गत 26 मार्च से 28 मई तक 64 दिनों का अनुमानित खर्च 950000 से अधिक हो चुका है। इसमें कुल नगद व्यय 6,77,465 एवं दानस्वरूप प्राप्त गोग्रास सेवार्थ कुल सामग्री 61125 किलो जिसका अनुमानित मूल्य 275000 एवं अभी तक गौग्रास सामग्री कुल वजन 283367 किलो इस सेवा कार्य में लगभग 60 गोसेवकों द्वारा गोग्रास सेवा को प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 10 बजे तक सम्पन्न किया जाता है। इसी पारदर्शी सेवा पद्यति से प्रेरित होकर भूसा ठेकेदार, अग्रवाल महासभा सहित केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर भी गोसेवकों को सम्मानित कर चुके हैं।
गोमाता का पूजन कर किया गो सेवेकों का सम्मान
जीवाजीगंज महाराजा अग्रसेन पार्क में गुरुवार को सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखते हुए माथुर वैश्य समाज द्वारा गौमाता का पूजन कर गौसेवकों का सम्मान किया। इसमें दोनो शाखा सभा के पदाधिकारी राकेश गुप्ता, डां पंकज गुप्ता बृजमोहन गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता एडवोकेट, अनिल गुप्ता, अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, स्कंद गुप्ता, विवेक गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो