scriptचंबल के बीहड़ों में दिखा तेंदुआ, दो गायों को कर चुका है घायल | Leopard seen in the ravines of Chambal, has injured two cows | Patrika News
मोरेना

चंबल के बीहड़ों में दिखा तेंदुआ, दो गायों को कर चुका है घायल

गांव के लोगों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने वन विभाग को की खबर

मोरेनाAug 01, 2021 / 07:13 pm

महेंद्र राजोरे

चंबल के बीहड़ों में दिखा तेंदुआ, दो गायों को कर चुका है घायल

बीहड़ में झाडिय़ों के पीछे से गुजरता तेंदुआ।

पोरसा. चंबल के बीहड़ों में इन दिनों तेंदुए के विचरण से गांव के लोग दहशत में हैं। पिछले एक सप्ताह में दो गायों पर हमला भी कर चुका है। हालांकि इंसानों की आहट और शोरगुल सुनकर तेंदुआ गहरे भरकों में छिप जाता है, लेकिन इसकी आहट 15 दिन से भी अधिक समय से देखी जा रही है। अब ग्रामीण ज्यादा दहशत में हैं और शनिवार को नगरा थाना प्रभारी को भी इस संबंध में सूचना दी है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय के अनुसार उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए बीहड़ में तेंदुए और घायल गाय के फोटोग्राफ्स और सूचना के आधार पर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है, लेकिन कोई हलचल नहीं दिखी। गांव के सोनू तोमर ने बताया कि तेंदुआ देखाई तो कई दिनों से दे रहा था, लेकिन बीच में कुछ समय के लिए लोगों को नहीं दिखा तो यह मान लिया था कि कहीं दूर चला गया है, लेकिन इन दिनों फिर देखा जा रहा है। इससे गांव के लोग दहशत में हैं। दो दिन पहले उनके ही परिवार में एक गाय को तेंदुआ हमला कर घायल कर चुका है, जबकि दूसरी गाय बघेल परिवार से हमले का शिकार हुई है।
शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं लोग, बीहड़ में भी जाना कम

तेंदुए ने अभी तक किसी आदमी पर हमला तो नहीं किया है, लेकिन फिर भी लोग सतर्क हैं। शाम होने से पहले जानवरों को घर ले आते हैं और बच्चों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। दो-तीन दिन से तेंदुआ लगभग रोज ही दिखाई दे रहा है।

Home / Morena / चंबल के बीहड़ों में दिखा तेंदुआ, दो गायों को कर चुका है घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो