scriptराजगढ़ थप्पड़ कांड : प्रदेश की इस कलेक्टर ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध और दिया यह बड़ा बयान | morena collector protested against rajgarh collector slap case | Patrika News

राजगढ़ थप्पड़ कांड : प्रदेश की इस कलेक्टर ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध और दिया यह बड़ा बयान

locationमोरेनाPublished: Jan 23, 2020 09:10:22 pm

Submitted by:

monu sahu

कलेक्टर बोली हम घोर निंदा करते हैं और वर्किंग लेडी अफसरों को पूरा समर्थन व्यक्त करते हैं

morena collector protested against rajgarh collector slap case

राजगढ़ थप्पड़ कांड : मुरैना कलेक्टर ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

मुरैना। राजगढ़ कलेक्टर एवं अन्य ड्यूटी अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं के विवाद के बाद मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास ने विरोध स्वरूप गुरुवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। हालांकि कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह केवल राजगढ़ कलेक्टर को समर्थन का मामला नहीं है, बल्कि हर वर्किंग लेडी को यह समर्थन है। जिस तरह के रिमार्कस आए हैं, उसकी हम घोर निंदा करते हैं और वर्किंग लेडी अफसरों को पूरा समर्थन व्यक्त करते हैं। उन्होंने राजगढ़ की घटना को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
बीच सड़क पर मची चीख पुकार और चंद मिनट में चली गई एक ही परिवार के छह लोगों की जान

आईएएस एसोसिएशन ने जताई आपत्ति
मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आईसीपी केशरी ने विभागीय पत्र जारी करते हुए कहा कि, राजगढ़ में महिला अधिकारी के खिलाफ बयान कामकाजी महिलाओं को हतोत्साहित और उन्हें नीचा दिखाने वाला है। इसके अलावा, स्वाति मीणा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, भाजपा नेता द्वारा उपयोग किए गए शब्द महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं। क्या यह वही धरती है जहां दुर्गा और लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पी. नरहरि ने भी ट्वीट करते हुए कहाकि, वे किसी भी अधिकारी और महिला के लिए उपयोग किए गए ऐसे बयानों का विरोध करते हैं। इसके अलावा, रघुराज राजेंद्रन ने भी ट्वीट के जरिये कहा कि, पब्लिक मीटिंग में इस तरह की भाषा प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती।
भाजपा में जाने पर दिग्गज विधायक बोले, मैं कांग्रेस पार्टी का ऋणी हूं और अंतिम सांस तक रहूंगा

morena collector protested against rajgarh collector slap case
यह है मामला
आपको बता दें कि 19 जनवरी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा के द्वारा सीएए के समर्थन में रैली निकाली गई थी। इस दौरान एक युवक को कलेक्टर ने थप्पड़ मार दिया था। युवक को थप्पड़ मारने के बाद पूरे प्रदेश के साथ देश में भी इस मामले ने तुल पकड़ लिया। इस बात को लेकर राजनीतिक पार्टियां भी आमने सामने आ गई। वहीं भाजपा के कई पूर्व मंत्रियों ने कलेक्टर पर तीखी टिप्पणी की थी। जिसको लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने भी काम बंद कर ऐसे बयानों का विरोध करने की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो