scriptElection Results : मुरैना लोकसभा सीट से भाजपा के नरेंद्र सिंह एक लाख से अधिक मतों से जीते | morena election 2019 winner | Patrika News

Election Results : मुरैना लोकसभा सीट से भाजपा के नरेंद्र सिंह एक लाख से अधिक मतों से जीते

locationमोरेनाPublished: May 23, 2019 09:58:25 pm

Submitted by:

monu sahu

Election Results : मुरैना लोकसभा सीट से भाजपा के नरेंद्र सिंह एक लाख से अधिक मतों से जीते

मुरैना। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। जिसमें मुरैना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर को कड़ी टक्कर कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास रावत से मिलती रही। लेकिन 10वें चरण के बाद ही नरेंद्र सिंह तोमर जीतते चले गए और आखिर में कांग्रेस प्रत्याशी रावत को एक लाख 8 हजार मतों से हरा दिया। साथ ही देश में मोदी की भी सरकार बन गई। सुबह से ही मतगणना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला देखा गया और दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेश की इस सीट पर हर किसी की निगाह बनी हुई थी। मतगणना पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
600 जवानों के हवाले स्थल की सुरक्षा
लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयार किए गए स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था में 600 से अधिक जवान तैनात रहें। पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के अनुसार मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को भी परिवर्तित किया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से सख्ती से निपटा जाएगा। बुधवार की शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने सुरक्षा प्र्रबंधों की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था में लगने प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए और चौकस रहने को कहा।

कहां कितना हुआ था मतदान
विस पुरुष महिला प्रति.
सबलगढ़ 67.73 61.47 64.84
जौरा 60.61 52.45 56.88
सुमावली 60.78 48.96 55.48
मुरैना 59.52 52.52 56.38
दिमनी 62.18 50.76 57.02
अंबाह 61.40 54.22 58.09
कुल 65.32 58.02 61.97

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो