scriptLIVE : मुरैना लोकसभा सीट से नरेंद्र सिंह तोमर हजारों मतों से आगे,लोगों में खुशी की लहर | morena lok sabha election result 2019 live update | Patrika News

LIVE : मुरैना लोकसभा सीट से नरेंद्र सिंह तोमर हजारों मतों से आगे,लोगों में खुशी की लहर

locationमोरेनाPublished: May 23, 2019 08:01:57 pm

Submitted by:

monu sahu

LIVE : मुरैना लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू,जानिए कौन प्रत्याशी है आगे

lok sabha election 2019

LIVE : मुरैना लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू,जानिए कौन प्रत्याशी है आगे

मुरैना। मुरैना लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना शुरू हो गई है। यहां से भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है। मतगणना स्थल पर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। मध्यप्रदेश की इस सीट पर हर किसी की निगाह लगी है। मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो गई है।


mp.patrika.com पर देखिए live updates

LIVE UPDATES

8.00 pm

मुरैना में 19वें राउंड के बाद भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर 99086 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत लगातार पीछे चल रहे हैं।
7.30pm

1- श्योपुर– 2828-2202-1167
2-विजयपुर-3001-2218-241
3-सबलगढ-307-504-374
4-जौरा -1674-2394-739
5-सुमावली-1733-3514-912
6-मुरैना-1980-4009-882
7-दिमनी-3210-1103-77
8-अंबाह -3775-1129-421
————-
भाजपा -18508
कांग्रेस -17073
बसपा -4813

7.00 pm

अठाहरवां राउंड के बाद भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर 97651मतों से आगे चल रहे है ।

6.30 pm
भाजपा प्रत्याशी 90 हजार मतों से आगे चल रहे है

6.00 pm

श्योपुर में अब तक 20 राउंड पूरे,कांग्रेस की हार होते देख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मायूसी

5.30 pm

भाजपा-333451
कांग्रेस-281082
बसपा-89853
ंअंतर-52369
ग्यारहवें राउण्ड के बाद भाजपा 36967 मतों से आगे ।

5.00 pm

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चार बजे तक की स्थिति में हुए मतों की गणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंंद्वी कांग्रेस के रामनिवास रावत से 34 हजार 526 मतों की बढ़त बना चुके हैं। अब तक कुल पांच लाख 84 हजार 171 मतों की गणना हो चुकी है। 18 लाख 28 हजार 660 मतदाताओं में से मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में 11 लाख 11 हजार 192 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग 12 मई को मतदान के दौरान किया था। अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतों की गणना में तोमर को दो लाख 62 हजार 320 एवं रावत को दो लाख 27 हजार 794 मत प्राप्त हुए हैं। बसपा के करतार सिंह भड़ाना को महज 76 हजार 423 मत मिले हैं।
4.00 pm

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 34967 मतों से आगे ।

3.00 pm

भाजपा -22089
कांग्रेस -23185
बसपा -5469
नवां राउड के बाद भाजपा के नरैद्र सिंह तौमर कांग्रेस के रामनिवास रावत से 25660 मतों से आगे चल रहे है । इसमें अभी तक भाजपा को 217854 तथा कांग्रेस को 192194 मत मिले है

2.50 pm

मुरैना श्योपुर लोक सभा क्षेत्र –
-छटवें राउण्ड में—

1- श्योपुर-2931-2803-1374
2-विजयपुर -3112-2966-1259
3-सबलगढ-3628-2987-1651
4-जौरा -3043-1473-872
5-सुमावली-2534-2875-1022
6-मुरैना-4029-1576-83
7-दिमनी-2835-2612-1269
8-अंबाह -3275-1861-168
————-
भाजपा-25387
कांग्रेस -19153
बसपा -7698


छठवें राउण्ड के बाद भाजपा के नरैद्र सिंह तौमर कांग्रेस के रामनिवास रावत से 26715 मतों से आगे चल रहे है ।
इसमें अभी तक भाजपा को 149836तथा कांग्रेस को 123121मत मिले है ।

 

2.00 pm

भाजपा नरेंद्र सिंह तोमर 156439
रामनिवास रावत 127409
बसपा 47463
बीजेपी 29030 से आगे

1.30 am

मुरैना में पांचवे राउंड के बाद की स्थिति भाजपा को124449, कांग्रेस को 103968, बसपा को 37730 मत मिले।

1.00 pm

भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर 5 वे राउंड में 43 हजार से आगे

12.30 pm

चौथे राउंड के बाद की स्थिति भाजपा को 99361, कांग्रेस को 84987, बसपा को 29506 मत मिले। भाजपा 17287 मतों से आगे

12.00am

मुरैना- श्योपुर लोकसभा सीट
विधानसभा क्षेत्र विजयपुर
राउंड -5
बीजेपी – 2222
कांग्रेस -4290
बसपा 1810

विधानसभा क्षेत्र श्योपुर
राउंड -5
बीजेपी – 3078
कांग्रेस – 2119
बसपा – 1765

11.15 am

भाजपा 16208 मतों से आगे

10.15 am

दूसरे राउंड में 25661 भाजपा को और कांग्रेस को 20263 मत मिले।

प्रथम चरण की गणना के बाद भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर 1561 मतों से आगे।

 

9.50 am

प्रथम राउंड के बाद, दोनों विधानसभा में बीजेपी को कुल 4323, कांग्रेस को 4072 व बीएसपी को 4008 वोट।

9.00 am

जौरा में बीजेपी के 3880 वोट,कांग्रेस के 2004 व बसपा के 1136 वोट।
मुरैना विधानसभा में बसपा 2772, बीजेपी 1443 व कांग्रेस को 2068 वोट।


8.16 am
पुलिस के बड़े अफसर भी मतगणना स्थल पर तैनात हैं।


8.05 am
मतगणना स्थल पर मतगणना शुरू,चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस।


8.00 am
मतगणना स्थल के बाहर मतदाताओं की भीड़।


7.45 am
मतगणना स्थल पर भाजपा-कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी भी पहुंचे।


7.30 am
मतगणना स्थल पर अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू।

 

मुरैना और श्योपुर की मतगणना एक साथ
लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मुरैना और श्योपुर की मतगणना शुरू हो जाने के डेढ़ घंटे बाद पहले चक्र का परिणाम घोषित किया जाएगा। दूसरे चक्र का परिणाम सुबह 10:30 बजे और उसके बाद तीसरे चक्र का नतीजा 11:15 बजे घोषित किया जाएगा। उसके बाद अगले सभी चक्र के नतीजे 45 से 50 मिनट के अंतर में घोषित किए जाएंगे। वहीं देर रात 12 बजे तक अंतिम नतीजा घोषित किया जाएगा। मुरैना और श्योपुर की गणना एक साथ शुरू हुई। मुरैना लोकसभा क्षेत्र में मतगणना के कुल 23 चक्र हंै।

 

कोई भी उपयोग नहीं कर सकेगा मोबाइल व वायरलेस सेट
मतगणना केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल या वायरलेस सेट का उपयोग नहीं कर सकेगा। इनके उपयोग की अनुमति किसी को भी नहीं दी गई है। यहां तक कि प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल भी ऑब्जरवर कक्ष में जमा रहेंगे। इसी प्रकार पत्रकारों के मोबाइल भी मीडिया कक्ष में जमा रहेंगे। सूचनाओं का आदान प्रदान मीडिया कक्ष तथा ऑब्जरवर कक्ष से किया जाएगा।

 

पोलिंग एजेंटों के लिए विशेष निर्देश
सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि वे मतगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का शोरशराबा नहीं करेंगे। साथ ही मतगणना कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने जैसी स्थिति निर्मित नहीं करेंगे। मतगणना कक्ष के अंदर गुटखा, सिगरेट, बीड़ी आदि नहीं ले जा सकेंगे।

 

अनाउंसमेंट से दिए जाएंगे प्रत्येक चक्र के नतीजे
आमजन के लिए चक्रवार मतगणना के नतीजे एलईडी स्क्रीन पर नहीं बल्कि माइक से अनाउंसमेंट के जरिए घोषित की जाएगी। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में तीन अलग-अलग स्थानों पर माइक लगाए गए हैं। इसके अलावा लोग घर बैठे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी नतीजे समय-समय पर अपडेट कर प्रदर्शित किए जाएंगे। मतगणना स्थल पर 600 जवान तैनात किए गए हैं। यहां बता दें कि सुरक्षा ड्यूटी में कुल 1000 पुलिस के जवान लगाए गए हैं। वहीं 600 जवान रात के समय सुरक्षा में रहेंगे। एसपी द्वारा बुधवार की शाम जवानों को ड्यूटी को सतर्कता पूर्वक करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

अलग-अलग बनाए गए हैं प्रवेश द्वार
मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए कुल 03 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इनमें तीन प्रवेश द्वार प्रमुख हैं। पहले प्रवेश द्वार से मीडिया कर्मियों का प्रवेश किया जाएगा जबकि दूसरे द्वार से पुलिस व अन्य शासकीय कर्मचारी आवागमन करेंगे। इसी प्रकार तीसरा द्वार मतगणना एजेंटों के लिए बनाया गया है। प्रत्येक गेट पर कड़ी चेकिंग से गुजरना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सशस्त्र जवान मतगणना स्थल के चारों ओर तैनात किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो