scriptबड़ी खबर : भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर भारी मतों से आगे,रावत पिछड़े | Narendra Singh Tomar for Lok Sabha Chunav Results 2019 in hindi | Patrika News
मोरेना

बड़ी खबर : भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर भारी मतों से आगे,रावत पिछड़े

बड़ी खबर : भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर भारी मतों से आगे,रावत पिछड़े

मोरेनाMay 23, 2019 / 12:24 pm

monu sahu

lok sabha election 2019

बड़ी खबर : भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर भारी मतों से आगे,रावत पिछड़े

मुरैना। लोकसभा चुनाव लड़ रहे 25 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। हालांकि इस बार टक्कर भाजपा और कांग्रेस से है। मुरैना लोकसभा सीट पर भाजपा से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा गया। वहीं कांग्रेस ने दिग्गज नेता रामनिवास रावत को मैदान में है। सुबह से ही भाजपा के तोमर ने बढ़त बनाए रखी और अब तक वह तीन चरणों को लेकर 16208 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं लगातार कांग्रेस प्रत्याशी के पीछे चलने से उनके समर्थक मायूस है। बता दें कि मतगणना शहर के अंबाह रोड स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है।
ये है सुरक्षा व्यवस्था
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका दास के अनुसार 23 मई को सुबह 7.30 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। विधानसभा क्षेत्र सबलगढ़ की गणना कक्ष क्रमांक 124, जौरा की 120, सुमावली की 123, मुरैना की 108, दिमनी की कक्ष क्रमांक 119 में और अंबाह की मतगणना कक्ष क्रमांक 103 में की जाएगी। सर्विस एवं डाक मतपत्रों की गणना कक्ष क्रमांक 126 में होगी। गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा कक्ष में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना कार्य 556 कर्मचारी करेंगे। हालांकि पूरी गणना व्यवस्था में डेढ़ हजार कर्मचारियों को लगाया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कक्षों में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मीडिया को भी मोबाइल से फोटो लेने और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि कैमरे ले जाने की अनुमति रहेगी। कलेक्टर के अनुसार मतगणना कक्ष में इवीएम व वीवीपेट की गणना के आंकड़ों में अंतर आने पर अंतिम परिणाम वीवीपेट की पर्चियों के आधार पर घोषित किया जाएगा। करीब रात 11.00 बजे अंतिम परिणाम आने की संभावना है।
कैसे और कब आएंगे मतगणना के परिणाम
आठ बजे से डाक और सर्विस मतपत्रों की गणना शुरू होने के आधे घंटे बाद इवीएम से गणना होगी। एक चक्र पूरा होने पर उसी विधानसभा क्षेत्र की पांच वीवीपेट मशीनों का चयन लॉटरी पद्धति से किया जाएगा। इन मशीनों की पर्चियों की गणना एक-एक करके की जाएगी। इसके बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। चक्रवार श्योपुर के दो विधानसभा क्षेत्रों से भी परिणाम आने पर उनके आंकड़े एकजाई किए जाएंगे।
प्रमुख तीन दलों के परिणामों पर रहेगी नजर
लोकसभा चुनाव में तीन प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के भाग का फैसला होना है। इनमेंं भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस से पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत और बसपा से यूपी के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना प्रमुख हैं। बाकी 22 उम्मीदवारों के परिणामों को लेकर लेागों में ज्यादा उत्साह नहीं हैं।
शहर में तीन जगह प्रदर्शित होंगे परिणाम
मतगणना के चक्रचार परिणाम शहर में लोग तीन प्रमुख स्थानों पर एलइडी स्क्रीन पर देख सकेंगे। मतगणना स्थल के पास शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के बगल में रामचरन मैरिज गार्डन के अलावा शहर के जीवाजी गंज स्थत टाउनहॉल और मेला मैदान पर संचालित दीनदयाल रसोई में परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। मतगणना स्थल पर भी परिणाम प्रदर्शित करने की व्यवस्था रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो