scriptनवरात्र की धूम, कहीं घरों में तो कहीं पंडालों में बिराजी माता रानी | Navratri, boom, somewhere, homes, Biraji, Mata Rani, Morena news, more | Patrika News

नवरात्र की धूम, कहीं घरों में तो कहीं पंडालों में बिराजी माता रानी

locationमोरेनाPublished: Oct 20, 2020 12:07:39 am

Submitted by:

rishi jaiswal

लग रहे जयकारे

नवरात्र की धूम, कहीं घरों में तो कहीं पंडालों में बिराजी माता रानी

नवरात्र की धूम, कहीं घरों में तो कहीं पंडालों में बिराजी माता रानी

मुरैना. नवरात्र की चहुंओर धूम दिखाई पड़ रही है। मैया के दरबारों में नित नई आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। सुबह-शाम दोनों समय मैया के दरबार में पूजा-अर्चना श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के दूसरे दिन मां चंद्रघंटा की झांकी सजाई गई। शहर के महामाया मंदिर, काली माता मंदिर, ज्ञानेश्वरी मंदिर के अलावा गली मोहल्ले में पंडालों में सजाए गए मैया के दरबार में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
गणेशपुरा की अंतोबाई रोड पर युवा चेतना मंच द्वारा 32वां नवदुर्गा महोत्सव है। यहां पिछले 32 साल से लगातार मैया की स्थापना की जा रही है और हर साल नई

झांकियां सजाई जाती हैं। इसी तरह राठी हॉस्पिटल के पीछे दत्तपुरा में भी स्थानीय भक्त मंडल द्वारा सातवीं बार मैया का दरबार सजाया गया है। इसी तरह शहर में अन्य बस्तियों में भी स्थानीय भक्त मंडल द्वारा मैया के दरबार सजाए गए हैं। कई घर व मंदिरों पर यज्ञ, हवन के अलावा दुर्गा चालीसा, दुर्गा कवच, दुर्गा सप्तशती के पाठ आदि धार्मिक आयोजन चल रहे हैं।
मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ शहर

कैलारस. शारदीय नवरात्र में पूरा शहर मां शक्ति की भक्ति में लीन है। कृष्ण मार्ग, मैन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी,, डौंगरपुर, भटपुरा में मां के दरबार सजाए गए हैं। अस्पताल के सामने कृष्ण मार्ग में वासुदेव कथुरिया, अंकित कथूरिया एवं उनके साथियों ने मां के दरबार के साथ झांकियों का आयोजन भी किया है। कोरोना काल में सभी भक्तजनों को मास्क लगाकर एवं उचित दूरी बनाकर ही मां के दर्शन करने पर जोर दिया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो