scriptपुरानी रंजिश पर वृद्ध की गोली मारकर हत्या | Old man shot dead on an old enmity | Patrika News

पुरानी रंजिश पर वृद्ध की गोली मारकर हत्या

locationमोरेनाPublished: Feb 27, 2021 06:28:36 pm

Submitted by:

Ashok Sharma

– पुलिस फोर्स की उपस्थिति में की गई अंत्येष्टि- सात लोगों के खिलाफ हत्या व बलवा की धाराओं में अपराध दर्ज

पुरानी रंजिश पर वृद्ध की गोली मारकर हत्या

पुरानी रंजिश पर वृद्ध की गोली मारकर हत्या

मुरैना. देवगढ़ थाना क्षेत्र के छिनवरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह चार बजे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एसडीओपी जौरा मानवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। गांव में कोई लॉ इन ऑर्डर की स्थिति न बने इसलिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। यहां तक पुलिस फोर्स की उपस्थिति में मृतक की अंत्येष्टि की गई।
पुलिस के अनुसार भूप सिंह बघेल पक्ष के लोगों ने एक साल पूर्व विद्याराम बघेल के पक्ष के एक लडक़ी की हत्या कर दी थी। उस मामले में भूप सिंह बघेल के पक्ष के पांच लोग आज भी जेल में हैं। उसी बदले की लेते हुए आरोपी विद्याराम बघेल पक्ष के लोगों ने एक राय होकर सुबह गोली मारकर भूप सिंह बघेल के पिता रामस्वरूप सिंह बघेल (७०) को गोली मारकर हत्या कर दी। भूप ङ्क्षसह बघेल ने देवगढ़ थाने में रिपोर्ट की है कि मेरे पिता रामस्वरूप बघेल बैठक में सो रहे थे। सुबह चार बजे पेशाब करने जागे, उस समय मैं भी जाग गया था। जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंचे तभी मैंने बिजली की रोशनी में देखा कि सामने विद्याराम बघेल माउजर बंदू, दाताराम बघेल माउजर बंदूक, मानपाल सिंह पर बारह बोर की बंदूक और अन्य चार साथियों पर लाठियां लेकर खड़े थे। उन्होंने बंदूक से गोली मारी जो पिता रामस्वरूप के पेट में लगी और वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने इन लोगों पर किया केस
देवगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र भूप सिंह बघेल की रिपोर्ट पर आरोपी विद्याराम पुत्र महाराज सिंह बघेल, वीर सिंह पुत्र मानपाल बघेल, मानपाल पुत्र चंदन बघेल, लल्ला पुत्र महाराज बघेल, सुघर सिंह पुत्र चंदन बघेल, कोक सिंह पुत्र जगन्नाथ बघेल, दाताराम पुत्र रतन लाल बघेल निवासी छिनवरा के खिलाफ हत्या, बलवा और गालियां देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
कथन
– एक साल पूर्व मृतक पक्ष ने आरोपी पक्ष के एक लडक़े ही हत्या की थी। उसी को लेकर हत्या करना बताया गया है। हालांकि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है पीडि़त पक्ष ने जिस तरह बयान दिए हैं, उससे घटना भिन्न नजर आ रही है। जो भी हो मामला दर्ज कर लिया है, विवेचना की जाएगी।
मानवेन्द्र सिंह, एसडीओपी, जौरा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो