scriptबिचोला गांव में एक की गोली मारकर हत्या, दो भाई घायल | One killed two brothers injured in Bichola village | Patrika News

बिचोला गांव में एक की गोली मारकर हत्या, दो भाई घायल

locationमोरेनाPublished: Nov 20, 2017 06:21:18 pm

पूर्व पार्षद रामकुमार सिंह गुर्जर सहित २० लोग हत्या व बलवा में नामजद

Morena News, Morena hindi news, Crime, Crime In City, Morena, Police, Murder, Firing

जिला अस्पताल में चेकअप करते डॉक्टर व बयान लेती पुलिस।

मुरैना. नूराबाद थाना क्षेत्र के बिचोला गांव में जमीन के विवाद पर एक ही परिवार के दो पक्षों में गोलीबारी हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके दो भाई घायल हो गए। दूसरे पक्ष में एक भैंस को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार को दोपहर तकरीबन 12.30 बजे की है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर घायल एक व्यक्ति को ग्वालियर रैफर कर दिया।
नूराबाद थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद रामकुमार ङ्क्षसह गुर्जर, उसके भाई हेमू सरपंच बिचोला, शिवकुमार, लाखन, नीतेश सहित 20 लोगों के खिलाफ हत्या व बलवा की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिचोला गांव के सरपंच हेमू गुर्जर व चाचा के लड़के साहब सिंह गुर्जर के बीच जमीन संबंधी विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। सरपंच पक्ष के लोगों ने साहब सिंह पक्ष के लोगों की तिबरिया पर कब्जा कर लिया था, जबकि साहब सिंह पक्ष के लोगों ने खेत की मेड़ अपने कब्जे में कर ली थी। साहब सिंह गुर्जर व उसके परिजनों ने कहा कि तुम हमारी तिबरिया खाली कर दो, हम तुम्हारी मेड़ छोड़ देंगे। इसी बात पर विवाद हो गया। सरपंच पक्ष के लोगों ने बंदूकों से ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग की। फायरिंग दोनों तरफ होना बताया गया है, लेकिन सरपंच हेमू गुर्जर के पक्ष के लोगों ने गोली चलाईं। गोली लगने से साहब सिंह (50), भाई रामगोपाल (62), रघुवीर (39) पुत्रगण चंदन सिंह गुर्जर निवासी बिचोला गंभीर रूप से घायल हो गए। बिचोला में गोली चलने की खबर नूराबाद पुलिस को लगी। पुलिस मौके पर जा रही थी, तब तक घायल नूराबाद अस्पताल आ गए। वहां से पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पहुंचते ही साहब सिंह गुर्जर की मौत हो गई, जबकि रघुवीर सिंह को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया, वहीं रामगोपाल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बयान लेने पर पुलिस से हुई झड़प
पीडि़त पक्ष घायलों का इलाज करा रहा था, तभी नूराबाद थाना पुलिस ने उनके बयान लेना शुरू कर दिया। तब पीडि़त पक्ष के लोग पुलिस से बोले, उनको इलाज कराने दो, आरोपियों के नाम तो हम बताएंगे, वही लिखे जाएंगे। इसी बात पर पुलिस से काफी बहस हो गई। कुछ देर बाद पुलिस बाहर निकल आई, तब मामला शांत हुआ। बाद में एसडीओपी बानमोर, सीएसपी, नूराबाद थाना प्रभारी जिला अस्पताल पहुंचे और मौके पर ही एफआईआर की।
नूराबाद में नहीं मिले चिकित्सक
बिचोली गोलीकांड में घायलों को लेकर परिजन नूराबाद थाने पहुंचे। वहां पर एक भी चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिला, जबकि एक चिकित्सक की इमरजेंसी ड्यूटी रहती है। फिर भी वहां चिकित्सक नहीं थे। पुलिस इसलिए घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उनका इलाज करवाया गया। नूराबाद अस्पताल में ऐसी स्थिति पहली बार नहीं बनी है, इससे पूर्व भी कई बार गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं, लेकिन वहां से चिकित्सक अक्सर नदारद मिलते हैं।
पुलिस फोर्स की उपस्थिति में किया अंतिम संस्कार
गोलीबारी में मृत हुए साहब सिंह का पीएम कराया गया। उसके बाद अस्पताल में ही एफआईआर हुई। देर शाम साहब सिंह का मृत शरीर बिचोला गंाव पहुंचा। आरोपी पक्ष गांव से फरार था। इसलिए सुरक्षा के तौर पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। तब कहीं साहब सिंह की अंत्येष्टि की गई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स गांव में तैनात किया है। आरोपियों के फरार होने से पुलिस भी अलर्ट है। थाना पुलिस मोबाइल भी रात में गश्त करती रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो