scriptपुलिस पार्टी पर हमला, एएसआई घायल, वाहन के कांच फोड़े | Police party attacked, ASI injured, vehicle glass breaks | Patrika News

पुलिस पार्टी पर हमला, एएसआई घायल, वाहन के कांच फोड़े

locationमोरेनाPublished: May 12, 2021 05:38:05 pm

Submitted by:

Ashok Sharma

– शराब पकडऩे गई पुलिस पर गांव के महिला और पुरुषों ने एक राय होकर किया पथराव

पुलिस पार्टी पर हमला, एएसआई घायल, वाहन के कांच फोड़े

पुलिस पार्टी पर हमला, एएसआई घायल, वाहन के कांच फोड़े


मुरैना. माता का पुरा गांव में शराब पकडऩे गई दिमनी पुलिस पर गांव की महिला, पुरुषों ने एक राय होकर हमला कर दिया। पथराव का सरकारी वाहन के कांच फोड़ दिए और एएसआइ नाथूराम शर्मा के सिर में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। एएसआइ को अंबाह थाने से जिला अस्पताल के लिए रैफर किया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस हमले में दो आरक्षकों के घायल होने की खबर है हालांकि पुलिस अधिकारी सिर्फ एएसआई के घायल होने की पुष्टि कर रहे हैं। घटना मंगलवार की रात आठ बजे की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को तुुत्त का पुरा में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी, पुलिस वहीं पर जा रही थी तभी रास्ते में सूचना मिली कि माता का पुरा में रामअवतार केवट अपनी नाश्ता की दुकान से शराब के पौआ बेच रहा है। इसी सूचना पर पुलिस पार्टी तुत्त का पुरा न जाते हुए पास में ही स्थित माता का पुरा पहुंच गई। पुलिस जैसे ही रामअवतार केवट को थाने ले जाने की कहने लगी तभी गांव की महिला व पुरुष लाठी, डंडा, पत्थर व कुल्हाड़ी लेकर पुलिस पर टूट पड़े। खबर है कि पुलिस अपने प्राण बचाकर वहां से भागी है लेकिन ग्रामीणों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और कुल्हाड़ी से हमला कर एएसआइ नाथूराम शर्मा के सिर में गंभीर चोट आई जबकि पत्थर लगने की खबर है। वहीं पथराव कर दिमनी थाने के सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल एएसआइ को पुलिस पहले अंबाह थाने लेकर पहुंची, वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इन लोगों पर हुआ अपराध दर्ज
दिमनी पुलिस ने फरियादी शिवकुमार शर्मा निरीक्षक थाना दिमनी की रिपोर्ट पर आरोपी रामअवतार केवट, लोकेंद्र केवट, सत्यभान केवट, अशोक केवट, रामखिलाड़ी केवट, रामनाथ केवट, रामप्रकाश केवट, बृजेश केवट, लक्षी केवट, राम अवतार की पत्नी, लोकेंद्र की पत्नी, राम अवतार की मां तथा अज्ञात चार महिला एवं 20 पुरुष निवासी माता का पुरा के खिलाफ जानलेवा हमला, शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त करने, पथराव, बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
कथन
– सूचना मिली थी कि माता का पुरा में रामअवतार केवट की नाश्ता की दुकान हैं। उसी पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। एएसआई घायल हुए हैं। ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शिवकुमार शर्मा, थाना प्रभारी, दिमनी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो