scriptचार दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का खुलासा | Revealed blind murder four days ago | Patrika News

चार दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का खुलासा

locationमोरेनाPublished: Jun 25, 2020 10:03:17 pm

Submitted by:

Ashok Sharma

– माचिस मांगने पर हुए विवाद पर मारी थी युवक को कट्टे से गोली

चार दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का खुलासा

चार दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का खुलासा,चार दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का खुलासा,चार दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का खुलासा


मुरैना. चार दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल को सिविल लाइन थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे पुलिस माचिस न देने के ऊपर विवाद होना बता रही है।
विदित हो कि २१ जून की रात को अज्ञात आरोपियों ने कट्टे से गोली मारकर गोलू उर्फ सतेन्द्र जाटव निवासी न्यू आमपुरा माता वाली गली की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता दिनेश कुमार जाटव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जिसमें मृतक व घटना स्थल के आसपास दो संदिग्ध लडक़े घूमते दिखे जिन्हैं थाना स्तर पर घटित टीम द्वारा पहचान कर पकड़े तो उक्त लडक़ों ने मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया। जिन्होंने अपने नाम गौरव पुत्र राजू सिंह तोमर निवासी न्यू आमपुरा, मलखान पुत्र पूरन राठौर निवासी न्यू आमपुरा माता वाली गली मुरैना का होना बताया। उनको गिरफ्तार कर घटना में एक ३१५ बोर का कट्टा व एक चले हुए राउंड का खोखा जब्त किया।
गले नहीं उतर रही हत्या की कहानी
पुलिस ने जो कहानी बनाई है कि माचिस न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह गले नहीं उतर रही है। माचिस जैसी छोटी सी बात पर गोली मारना, अजीव सा लग रहा है। आरोपी मृतक के पास ही रहते हैं, इनका पूर्व का कोई और विवाद हो सकता है। संभवतह असल कहानी को पुलिस छिपा रही है। हत्या के दिन पिस्टल से गोली मारने की बात सामने आई और अब कट्टा से गोली मारना बता रही है। पुलिस ने कट्टा जब्त कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो