scriptडबल मर्डर का बदला लेने खिडक़ी से मारी गोली | Revenge, double, murder, shot, window, morena news in hindi, morena ne | Patrika News

डबल मर्डर का बदला लेने खिडक़ी से मारी गोली

locationमोरेनाPublished: Dec 07, 2020 11:56:55 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

कुथियाना गांव में रात को सोते समय किया हमला,

डबल मर्डर का बदला लेने खिडक़ी से मारी गोली

डबल मर्डर का बदला लेने खिडक़ी से मारी गोली

अंबाह, मुरैना. कुथियाना गांव के हार में बने मकान में सो रहे एक व्यक्ति को खिडक़ी में से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग आ गए लेकिन उनको देखकर आरोपी वहां से भाग गए। घटना रविवार रात 11.&0 बजे की है। मृतक पक्ष ने तीन महीने पूर्व आरोपी पक्ष के दो लोगों की गोली मारकर हत्या की थी, उसी पक्ष ने बदला लेने के लिए हत्या की है।
अंबाह थाना पुलिस ने दीवान सिंह (60) पुत्र शिवचरन सिंह तोमर की रिपोर्ट पर आरोपी रक्षपाल सिंह तोमर, प्रेम सिंह तोमर, रमाकांत तोमर, विजयपाल तोमर, रघुराज तोमर, वीरपाल तोमर, छुट्टा तोमर, रामपाल तोमर के खिलाफ हत्या, बलवा की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फरियादी दीवान सिंह तोमर के अनुसार उसका मकान हार में अकेला बना हुआ है। आरोपी उसके घर के सामने एकत्रित होकर आए और सभी बंदूक व कट्टों से फायर करने लगे। फरियादी का भाई दरोगा सिंह तोमर बैठक में सो रहा था जंगला से होकर दो गोली उसके भाई दरोगा सिंह तोमर को मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तीन महीने पूर्व मृतक के लडक़े व परिजन ने किया था डबल मर्डर

कुथियाना गांव में रास्ता निकलने के ऊपर से 29 अगस्त को विवाद हुआ था। उस समय दरोगा सिंह तोमर के लडक़े व परिजनों ने बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस फायरिंग में गोली लगने से सतेन्द्र सिंह तोमर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रमोद (28) पुत्र रामगोविंद शर्मा की ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। वहीं भत्त सिंह (&8) पुत्र प्रहलाद सिंह तोमर के गले में छर्रा लगा। उस समय अंबाह पुलिस ने मृतक सतेन्द्र सिंह की पत्नी सीमा तोमर की रिपोर्ट पर आरोपी पप्पू पुत्र शिवचरन तोमर, भूपेन्द्र सिंह पुत्र गंगा सिंह तोमर, छोटू पुत्र दरोगा तोमर, शैलू पुत्र दरोगा तोमर, जगन्नाथ पुत्र बहादुर तोमर, बबलू पुत्र दीवान तोमर, विनीत पुत्र दीवान सिंह तोमर निवासी कुथियाना, नेहला पंडित उर्फ धर्मवीर पुत्र रामप्रसाद शर्मा निवासी धौलपुर राजस्थान, नेहला पंडित का भानजा निवासी कुथियाना, गंगा सिंह पुत्र शिवचरन तोमर, सौरभ पुत्र रामचरन ङ्क्षसह तोमर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-कुथियाना गांव में मृतक पक्ष के लोगों ने रास्ता निकलने के विवाद पर डबल मर्डर किया था। उसमें मृतक दरोगा सिंह तोमर के लडक़े छोटू व शैलू तोमर अभी जेल में हैं। उसी हत्या की परिणित है दरोगा सिंह तोमर की हत्या।
योगेन्द्र सिंह जादौन, टीआई, अंबाह

ट्रेंडिंग वीडियो