scriptअभी तक 2112 लोगों को किया होम क्वारंटाइन | So far 2112 people have been quarantined | Patrika News

अभी तक 2112 लोगों को किया होम क्वारंटाइन

locationमोरेनाPublished: Mar 27, 2020 09:02:18 pm

Submitted by:

Ashok Sharma

बाहर से आए कुछ लोग अभी भी छुप रहे चेकअप से

अभी तक 2112 लोगों को किया होम क्वारंटाइन

अभी तक 2112 लोगों को किया होम क्वारंटाइन


मुरैना. जिले के बाहर विभिन्न जगहों से आए २११२ लोगों को चेकअप के बाद होम क्वारंटाइन किया जा चुका है। इनको उनके घर ही विशेष निगरानी में रखा गया है। शुक्रवार को एक दिन में ही ९०० लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बाहरी प्रांतों से आकर छुप गए हैं, उन्होंने चेकअप नहीं कराया है। इससे वह स्वयं और अपने परिवार सहित शहर को क्षति पहुंचाना हैं। इसलिए लोगों को स्वयं जागरुक होकर प्रशासन की मदद लें और लोगों को भी जागरुक करें कि बाहर से आए हुए लोगों को चेकअप कराना जरूरी है।
जौरा में एक दिन में २५३ लोग होम क्वारंटाइन
जौरा. तहसील जौरा में शनिवार को २५३ लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जौरा में पिछले तीन दिन में ५२५ लोगों को होम क्वारंटाइन किया है। इन सभी के हाथों पर सील लगाई गई है और प्रशासन ने आशा कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी है कि ये लोग अपने घर से न निकले, इन पर निगरानी रखी जाए।
शनिवार को जौराक्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग गुजरात में मजदूरी कर रहे थे। शनिवार की सुबह करीब ६४ लोग, जिसमें महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं, ट्रक से जौरा आए। उनका अस्पताल में चेकअप कराया गया और उसके बाद उनको घर भेज दिया। उनको हिदायत दी है कि वह अपने अपने घर में ही रहें, बाहर न घूमें। गुजरात से आए लोग नरहेला, गैपरा, सांकरा, धमकन, घूगस, मजरा, पार का पुरा, कांसपुरा, पुराना जौरा के रहने वाले हैं।
बैंक प्रबंधन करवा रहा है ग्राहकों के हाथ सेनीटाइज
बानमोर. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में बैंक प्रबंधन भी आगे आया है। बैंक व एटीएम में संकमण के बचाव के लिए पूरी एहतियात बरती जा रही है। कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक प्रशांत दीपचंद तथा भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव तिवारी द्वारा बैंक के मुख्य गेट पर ऐसी व्यवस्था की गई है। जो भी उपभोक्ता लेन देन के लिए बैंक गया, अंदर प्रवेश से पूर्व उसके हाथों को गार्ड के द्वारा सैनिटाइज किया गया। तथा गेट के बाहर उपभोक्ताओं के लिए 1 मीटर की दूरी छोडक़र ऑल पेंट से गोल घेरे बना दिए हैं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो