मोरेनाPublished: Nov 19, 2022 12:29:59 pm
Manish Gite
राजस्थान के बाघ की मध्यप्रदेश में दहशत...। ग्रामीण भयभीत, 24 घंटे तक एक ही जगह पर बैठा रहा बाघ फिर भी नहीं पकड़ पाया...।
जौरा (मुरैना)। राजस्थान के बाघ ने टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिले में दहशत बना रखी है। पिछले कुछ दिनों से वो कई गांव में घुस रहा था, इसने दो लोगों पर हमला करके घायल भी कर दिया था। वहीं अब रुनीपुर गांव में छुपा बैठा बाघ अचानक निकलकर फिर भागने में सफल हो गया।