scriptपॉम ऑयल व वनस्पति से तैयार करता था मिलावटी मावा | Used to prepare adulterated mawa from palm oil and vegetable | Patrika News

पॉम ऑयल व वनस्पति से तैयार करता था मिलावटी मावा

locationमोरेनाPublished: Oct 16, 2021 08:27:52 pm

Submitted by:

Ashok Sharma

– मौके से डेयरी संचालक पकड़ा, वनस्पति, केमिकल सहित अन्य सामग्री जब्त

पॉम ऑयल व वनस्पति से तैयार करता था मिलावटी मावा

पॉम ऑयल व वनस्पति से तैयार करता था मिलावटी मावा


मुरैना. पुलिस थाना अम्बाह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार जैन, अनिल प्रताप सिंह परिहार की टीम के साथ ग्राम चिरपुरा तहसील अम्बाह में धीर सिंह गुर्जर की डेयरी पर छापामार कार्रवाई की ग ई। यहां बॉयलर और चार भट्टियों पर मावा बनता पाया गया। उक्त डेयरी संचालक रिफाइंड, पॉम ऑयल व वनस्पति से मावा तैयार करते पकड़ा गया। अंबाह पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह सिरोहिया की रिपोर्ट पर डेयरी संचालक धीर सिंह गुर्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ ग्राम चिरपुरा में आरोपी धीर सिंह गुर्जर की डेयरी पर कार्रवाई की गई। डेयरी संचालक पर लाइसेंस नहीं था। डेयरी परिसर में बॉयलर लगा पाया गया और चार भट्टियों पर मावा का निर्माण किया जा रहा था। डेयरी परिसर में 250 किलोग्राम तैयार किया गया मावा, दो ड्रमों में 300 लीटर सपरेटा दूध, कमानी क्रिप्स रिफाइन्ड पाम कर्नल ऑयल की एक टीन मात्रा 14 किग्रा, एक जैमिनी वनस्पति की 15 किग्रा की पेक टीन, एफ स्टील की टंकी में 02 वनस्पति खुला एवं एक स्टील की अन्य टंकी में 15 किलोग्राम घी पाया गया। पूछने पर डेयरी संचालक ने बताया कि वह सपरेटा दूध व वनस्पति से मावा तैयार कर मानव उपयोग हेतु विक्रय करता है। उसके द्वारा डेयरी से घी, सपरेटा दूध, मावा, कमानी क्रिप्स रिफाइन्ड पाम कर्नल ओयल, जैमिनी वनस्पति सहित कुल पांच नमूने सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार लिए। शेष बचे रिफाइन्ड एवं वनस्पति को नियमानुसार जब्त कर डेयरी संचालक धीरसिंह गुर्जर की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो