scriptविवाद में फायरिंग, लाठियां चलीं, पांच घायल | v | Patrika News

विवाद में फायरिंग, लाठियां चलीं, पांच घायल

locationमोरेनाPublished: Apr 17, 2020 07:32:06 pm

पूनम को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया

विवाद में फायरिंग, लाठियां चलीं, पांच घायल

गोली लगने से घायल किशोरी। फोटो नहीं आया।

पोरसा. नगरा थाना क्षेत्र के तहत हरिपुरा गांव में हुए विवाद के दौरान एक किशोरी को गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गई। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठियों से हमला भी किया, जिससे चार अन्य लोग भी जख्मी हो गए। घटना शुक्रवार की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुरैठा के गांव हरिपुरा में राजपति सखवार पुत्र मानसिंह सखवार का उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान राजपत ने गोली चलाई जो पूनम सखवार पुत्री राजेन्द्र सखवार (16) को लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। राजपत के पक्ष के लोगों ने अन्य लोगों पर लाठियों से हमला किया, जिससे रामवीर (20), ऋषिकेश पुत्र होतम सिंह (32), गिराज पुत्र राधेश्याम (20) तथा महेंद्र पुत्र विद्याराम (38) जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर एसआई मनमोहन सिंह अपनी टीम लेकर हरिपुरा पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए पोरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां से पूनम को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो