scriptजहां मिले दो पॉजीटिव उस बस्ती को किया सेनीटाइज | Where two positive people got sanitized to the settlement | Patrika News

जहां मिले दो पॉजीटिव उस बस्ती को किया सेनीटाइज

locationमोरेनाPublished: Apr 03, 2020 07:56:52 pm

Submitted by:

Ashok Sharma

कोरोना पॉजीटिव के 11 रिश्तेदार और अस्पताल में भर्ती
नगर निगम के वार्ड ४७ के अलावा उसके लगे वार्ड ४५, ४६ की सीमाएं भी पूरी तरह सील

जहां मिले दो पॉजीटिव उस बस्ती को किया सेनीटाइज

जहां मिले दो पॉजीटिव उस बस्ती को किया सेनीटाइज


मुरैना. नगर निगम के वार्ड ४७ प्रेम नगर में कोरोना के दो पॉजीटिव मरीज पाए जाने पर शुक्रवार को पूरे वार्ड के अलावा उसके सटे वार्ड ४५, ४६ की सीमाएं भी पूरी तरह सील कर दीं। वार्ड ४७ की पूरी बस्ती को फायर बिग्रेड से सेनीटाइज किया गया है। यहां जरूरी सामान की आवश्यकताओं के लिए कलेक्टर ने टीम अर्थात अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं उनसे संपर्क किया जा सकता है। वार्ड ४७ में सुबह से फायर बिग्रेड कर्मचारी बस्ती में पहुंच गए हैं। यहां मकानों को साथ फायर बिग्रेड से सेनीटाइज किया जा रहा है। चारों तरफ फोर्स तैनात कर दिया है कोई न आ रहा है और न कोई जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को घरों में ही होम क्वारंटाइन कर दिया है। उनकी आवश्यकता की वस्तुएं वहीं पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कोरोना पॉजीटिव के ११ रिश्तेदार और अस्पताल में भर्ती
दो दिन पूर्व कोरोना पॉजीटिव आए दम्पत्ति के ११ और रिश्तेदारों को शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी खेरला सबलगढ़ के रहेन वाले हैं। जिला मुख्यालय से एक टीम खेरला गांव पहुंची और उसने चेकअप के बाद १०८ एम्बूलेंस को फोन किया। जिला प्रभारी शिवकांत उपाध्याय ने दो एम्बूलेंस खेरला गांव भेजी। वहां से ११ मरीजों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चेकअप के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि उनको फिलहाल कोई सिमटम्स नहीं हैं लेकिन ऐहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में बनाए गए नए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो