सर्दी से आलू की फसल में लगा झुलसा रोग
मोरेनाPublished: Jan 08, 2023 01:49:53 pm
लुढ़का रात का पारा, पहुंचा 3 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा


सर्दी से आलू की फसल में लगा झुलसा रोग
मुरैना/थरा
जिले में लगातार सातवें दिन कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से ठिठुरन बनी रही। दोपहर होते-होते सूर्य के दर्शन हुए, तो राहत महसूस हुई, लेकिन सर्द हवा चलने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते 6 दिनों से दिन का पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है जबकि रात का पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है।
शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर आ गया। वहीं अधिकमत तापमान में डेढ़ डिग्री की वृद्धि हुई। दिन का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नया साल शुरू होते ही पहले दिन से ही घना कोहरा छाया हुआ है सातवें दिन कोहरे की रफ्तार सबसे अधिक रही, जिसकी वजह से दृश्यता काफी कम रही। कोहरे के कारण सब कुछ धुंआ-धुंआ दिखाई दे रहा था। घना कोहरा छाए रहने की वजह से पेड़ पौधों पर भी कोहरे की ओस जमने लगी है।