scriptमजदूर की करंट से मौत | worker death from current | Patrika News
मोरेना

मजदूर की करंट से मौत

शहर के गणेशपुरा में एक मकान में मशीन से घिसाई कर रहे मजदूर की करंट से मौत हो गई

मोरेनाOct 16, 2016 / 11:46 pm

monu sahu

morena

morena

मुरैना. शहर के गणेशपुरा में एक मकान में मशीन से घिसाई कर रहे मजदूर की करंट से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा तैयार कर शव को पीएम हाउस ले जाया गया। परिजनों के आने पर उसका पीएम करवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस के अनुसार गणेशपुरा में मेघ सिंह प्रजापति के मकान में नीचे पत्थर की घिसाई चल रही थी। बंटी (25) पुत्र जगन्नाथ कुशवाह निवासी बर का पुरा मशीन से घिसाई कर रहा था। रविवार की दोपहर एक बजे अचानक करंट लग गया और बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। मकान मालिक प्रजापति ने बताया कि हमारे मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा था। तीन दिन पूर्व बंटी कुशवाह वहां से निकला और बोला कि आपको घिसाई करवानी है क्या।

हमने हां कर दिया तो बंटी अपनी घिसाई की मशीन लेकर दो दिन पूर्व आ गया। दो दिन से घिसाई कर रहा था। मकान मालिक के घर की महिलाओं ने एक दिन पूर्व बंटी को टेप भी दिया और कहा था कि मशीन की डोरी में कट है, इसमें टेप लगा लो, नहीं तो करंट लग सकता है।

उसने टेप भी लगा लिया था, लेकिन पता नहीं कहां से उसमें कट रह गई, जिससे करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि मजदूर की मौके पर मौत हो गई। करंट इसलिए और घातक साबित हुआ कि पूरे फर्श पर पानी फैला हुआ था। मृतक के भाई उम्मेद ने बताया कि बंटी पिछले 12 साल से अपनी मशीन से घिसाई का काम कर रहा था। उसकी मौत के बाद उसके दो बच्ची व एक बच्चा अनाथ हो गए। पिता की मजदूरी से ही उनका पालन पोषण हो रहा था।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो