scriptशादी की खुशी में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, मच गई चीख-पुकार | youth fires at wedding ceremony one death | Patrika News

शादी की खुशी में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, मच गई चीख-पुकार

locationमोरेनाPublished: Jan 21, 2022 06:08:43 pm

Submitted by:

Manish Gite

मैरिज गार्डन में लगुन फलदान के समय हुए ताबड़तोड़ फायर, हर्ष फायर में दूल्हे के दोस्त की मौत, हलवाई गंभीर रूप से घायल…।

firing.png

अंबाह/मुरैना. कस्बे के द्रोपदी गार्डन में बुधवार की देर रात लगुन फलदान के समय हर्ष फायर में दूल्हे के दोस्त व हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनको इलाज के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया था। युवक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि हलवाई ग्वालियर में भर्ती है। वह जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक मुरैना रोड स्थित द्रोपदी गार्डन में चिरपुरा निवासी ब्रजेश प्रसाद समाधिया के पुत्रदिनेश समाधिया का लगुन फलदान आया था। सभी लोग समारोह में व्यस्त थे। उसी दौरान दूल्हे के दोस्तों ने हर्ष फायर करना शुरू कर दिया। जिस जगह हर्ष फायर हुए वहीं पर खाना बन रहा था।

 

वहां हरी तोमर नामक युवक खड़ा था। एक गोली उसे लगी तथा दूसरी गोली खाना बना रहे हलवाई राजेश खटीक को लगी। गोली तथा दोनों के चीखने की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान उधर गया।

 

देखा तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। दो लोगों के घायल होने पर शादी में भगदड़ मच गई। लोगों ने तुरंत दोनों को उठाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। रात में ही उन्हें ग्वालियर ले जाया गया। जहां ट्रॉमा सेन्टर में इलाज के दौरान हरी तोमर (24) निवासी खांद का पुरा की मौत हो गई।

 

उधर राजेश खटीक का ऑपरेशन कर गोली निकाली जा चुकी है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उसका इलाज चल रहा है। अंबाह पुलिस ने फिलहाल पिंटू राजौरिया के खिलाफ भादंसं की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x878n8d
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो