script

इस क्रूज ट्रिप में आपका भी दिल बहलाएगी “दिल धड़कने दो”

Published: Jun 05, 2015 02:37:00 pm

मेहरा फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती ये फिल्म क्रूज पर समुद्र की
लहरों के साथ चलती दिखाई देती है

dil dhadakne do

dil dhadakne do

जयपुर। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फैमिली ड्रामा फिल्म “दिल धड़कने दो”। जोया अख्तर की फिल्म मल्टी स्टारर है और लंबे वक्त बाद इसमें एक्स कपल अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्म में पहले कपल रह चुके रणवीर और प्रियंका भाई-बहन के किरदार में हैं। मेहरा फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती ये फिल्म क्रूज पर समुद्र की लहरों के साथ चलती दिखाई देती है।

स्टोरी :
फिल्म में मेहरा फैमिली को बिजनेस में जबरदस्त घाटा होता है। जिसके चलते वे अपनी कंपनी में लोगों का विश्वास वापस जीतने के लिए एक क्रूज ट्रिप आयोजित करते हैं, जो उनकी सक्सेसफुल बेटी आयशा (प्रियंका) स्पोन्सर करती है, लेकिन वे उसे इसका क्रेडिट नहीं देते हैं। वहीं दूसरी तरफ अपने ऑनलाइन ट्रेवल पॉर्टल को कामयाब बनाने के चक्कर में आयशा की शादी में समस्याएं खड़ी हो जाती है। वे अपने पति से तलाक चाहती है और तभी उसकी लाइफ में उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड सनी (फरहान अख्तर) की एंट्री होती है।

वहीं कमल मेहरा (अनिल कपूर) चाहते हैं कि उनका बेटा (रणवीर सिंह) नूरी से शादी करें, ताकि उसके पिता उनके बिजनेस की नैया पार लगाए। जबकि दूसरी तरफ नूरी कमल के राइवल के बेटे से प्यार करती है। क्रूज ट्रिप के दौरान कबीर (रणवीर सिंह) को फराह (अनुष्का) से प्यार हो जाता है। अब जहां आयशा अपने पति से तलाक चाहती है, वहीं कबीर फराह से शादी करना चाहता है और उनके पैरेंट्स इसके खिलाफ है। इन सब कंफ्यूजन और पैरेंटल प्रेशर की कहानी है “दिल धड़कने दो”। अब ये क्रूज ट्रिप मेहरा फैमिली की जिंदगी में क्या बदलाव लाता है, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

परफोर्मेस :
फिल्म में बॉसी पिता बने अनिल कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग की है, वहीं शेफाली शाह ने भी अपने किरदार से पूरी तरह न्याय किया है। “किल दिल” जैसी फ्लॉप के बाद रणवीर फिर से नए जोश में नजर आए और अपने किरदार में जान डाल दी। फिल्म में एक्स कपल रणवीर और अनुष्का की कैमेस्ट्री जबरदस्त रही। प्रियंका ने अपनी शादी से परेशान सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन का रोल परफेक्टली निभाया। अनुष्का के पास फिल्म में कुछ ज्यादा करने को नहीं था। फरहान का रोल अपनी जगह फिट था, वहीं राहुल का किरदार छोटा मगर छाप छोड़ने वाला था।

ऑवरऑल
जोया अख्तर इससे पहले “जिंदगी मिलेगी ना दोबारा” जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुकी है। सभी किरदारों को फिल्म में कैसे सजाया जाता है, ये उन्हें बहुत अच्छी तरह आता है। फिल्म का प्लॉट कुछ-कुछ प्रिडिक्टेबल है और कहीं-कहीं कंफ्यूजन बहुत बढ़ जाता है। फिल्म क्रूज में शूट की गई है, इसलिए इसका सेट काफी अच्छा लगता है। इतनी सारी कहानियां एक साथ चलने से कुछ जगह फिल्म लैंदी लगने लगती है। हालांकि बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को एक बार देखा जा सकता है।

निर्देशक : जोया अख्तर

कलाकार :
रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, शैफाली शाह, राहुल बोस

ट्रेंडिंग वीडियो