फिल्म की कहानी: ‘सोनचिड़िया’ फिल्म की कहानी चंबल के डकैतों पर बनी है। जिन्हें चंबल में बागी कहा जाता है। इसमें दिखाया गया है की किस तरह डकैत पैदल भूखे प्यासे बीहड़ में घूमते रहते हैं। किस तरह वे पुलिस से बचते हुए इधर-उधर बीहड़ में ही छिप जाते हैं। इसको बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी की शुरुआत सरदार मान सिंह (मनोज बाजपेयी) और उसके गैंग के साथ होती है, जो पैसों की परेशानी से जूझ रहा है। मान सिंह का मुख्य सहायक लाखा (सुशांत सिंह राजपूत) यह समझ नहीं पा रहा है कि वो बागी क्यों बना है। वह इस सवाल से दिन रात जूझ रहा है। इसी समय मान सिंह का गैंग पुलिस के निशाने पर भी है, जो उनके पीछे पड़ी हुई है। वहीं पैसों और पुलिस की परेशानी से निपटने के लिए मान सिंह का गैंग एक चोरी का प्लान बनाता है। इसी चोरी के दौरान फिल्म में इंदुमति (भूमि पेडनेकर) की एंट्री होती है, जिसकी वजह से लाखा और वकील सिंह (रणवीर शौरी) के बीच दरार पड़ जाती है।
पत्रिका व्यू
फिल्म में मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग काफी दमदार है।
फिल्म में गाने का आभाव दिखा।
फिल्म का दूसरा भाग ज्यादा मजेदार है।
फिल्म में सभी सहकलाकारों ने अच्छी एक्टिंग की है।
फिल्म का निर्देशन बेहतरीन तरीके से किया गया है।
कुल मिलाकर पत्रिका एंटरटेंमेंट की ओर से इस फिल्म को 5 से 3 स्टार्स दिए जाते हैं। हालांकि आने वाले वक्त में पता चलेगा की दर्शकों को फिल्म कितनी पसंद आती है।